शर्ट उतारकर डांस, पुशअप : मनाली के अटल टनल में दिल्ली के लड़कों का हुड़दंग : पुलिस ने लिया एक्शन

by
कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है. बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू-मनाली घूमने के ले आ रहे हैं. उनकी पहली पसंद अटल टनल से लाहौल स्पीति बना हुआ है. टनल में दौड़ती पर्यटकों की गाड़ी से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
टनल में पर्यटकों क धमा चौकड़ी भी देखी जा सकती है. हुड़दंग मचाते पर्यटकों का एक वीडियो भी वायरल हुआ है. जिसके बाद मनाली पुलिस ने कार्रवाई की है. वायरल हो रहे वीडियो में पर्यटक अपनी शर्ट उतारकर पुशअप करते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो 23 मार्च का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, लाहौल घाटी में स्नो मैराथन का आयोजन हुआ था. इसके लिए टनल में वाहनों को बीच-बीच में रोका जा रहा था. इसी बीच कुछ वाहन रुके हुए थे. उनमे युवा बैठे हुए थे जो हुड़दंग मचा रहे थे. वह शोरगुल के साथ अपने अपनी शर्ट उतारकर पुशअप करने लगे. युवकों ने गाड़ी की डिग्गी और दरवाजे खोल जमकर उत्पात मचाया. युवकों ने तेज आवाज में गाने बजाकर डांस किया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
युवकों के उत्पात मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसे मनाली पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है. पुलिस ने वीडियो के जरिए गाड़ियों की पहचान की और उनका चालान किया है. गाड़ी दिल्ली नंबर की बताई जा रही है. उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 177, 179 के अन्तर्गत 1500 रुपये का चालान काटा गया हैं. मनाली पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. डीएसपी मनाली केडी शर्मा के बताया कि दिल्ली नंबर DL-3CCU-3909 की गाड़ी का मोटर वाहन अधिनियम की धारा 177 और 179 के तहत 1500 रुपए का चालान काटा गया है।
टनल में तैनात किए पुलिस के जवान
टनल के दोनों ओर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं. उन्हें समय-समय पर टनल के अंदर गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं. वायरल हो रहे वीडियो पर सोशल मीडिया पर यूजर्स युवकों के हुड़दंग की आलोचना कर रहे हैं.गर्मी की शुरुआत में पर्यटक पहाड़ों की ओर जाने लगे हैं. पर्यटकों की भीड़ के चलते अटल टनल के दोनों ओर जाम के हालत बन रहे हैं. इसको देखते हुए अतिरिक्त पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संस्थान बंद करने के बाद अब मुख्यमंत्री को चढ़ा फीता काटने और फट्टे लगवाने का भूत : जयराम ठाकुर

जो काम दो साल पहले शुरू होना था, उसका सिर्फ फीता काट रहे मुख्यमंत्री,  बने-बनाए ट्रामा सेंटर समेत अन्य संस्थानों का भी बार बार काट चुके हैं फीता एएम नाथ। शिमला :  शिमला से...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

36 लोग लापता : रामपुर के झाकड़ी क्षेत्र से सटे समेज खड में बादल फटने की घटना होने के कारण : समेज में बदल फटने से प्रभावित 85 किलोमीटर में होगा सर्च ऑपरेशन – जिलाधीश

 प्रभावित श्रेत्र को रेस्क्यू कार्य के लिए छह हिस्सों में बांटा *** एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आर्मी, सीआईएसएफ, आईटीडीपी, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन दल बचाव कार्य में शामिल* *** बुशहर सदन में ठहराए जाएंगे प्रभावित* एएम नाथ।...
article-image
पंजाब

पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने किए 38 जजों के तबादले : मालेरकोटला बना नया सत्र मंडल

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने वीरवार को पंजाब की निचली अदालतों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। मुख्य न्यायाधीश के आदेशानुसार राज्य...
article-image
पंजाब

बहादुरी पुरस्कार के लिए 5 अक्तूबर तक जमा करवाए जा सकते हैं प्रार्थना पत्र

बाल पुरस्कार के लिए आवेदनकर्ताओं की उम्र 6 से 18 वर्ष और युवा पुरस्कार के लिए 18 से 24 वर्ष के बीच हो होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष, जिला रेड क्रॉस सोसायटी आशिका...
Translate »
error: Content is protected !!