शर्तों पर बनेंगे प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क भी और मेडिकल डिवाइस पार्क

by

शिमला, 16 फरवरी :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क भी लगेगा और मेडिकल डिवाइस पार्क भी, मगर ये पार्क हिमाचल की शर्तों पर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इन पार्कों को हासिल करने के लिए पूर्व भाजपा सरकार पर हिमाचल के हितों को बेचने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने मुफत में इन पार्कों के लिए हिमाचल की जमीनें मुफ्त में दे दीं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पूर्व सरकार के समय राज्य में इन्वेस्टमेंट ड्रेन हुआ है। उन्होंने कहा कि उद्योग विकास हिमाचल के हित में होना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। विधानसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर के आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने यहां पर निवेश लाने के लिए उद्योगपतियों को एक रूपए लीज पर जमीन दी। बिजली का रेट कम किया। जो जमीनें एक रूपए लीज पर दी गई थीं उनको अब आगे सब लीज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह का निवेश हिमाचल में लाने के लिए सरकार तैयार नहीं है बल्कि हिमाचली हितों का पूरा ध्यान रखकर ही यहां पर निवेश लाया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोलियां मार कर हत्या : गैंगस्टर अर्श डल्ला और लखबीर ने गोल्डी की हत्या की ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। यह दावा एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने किया कि अमेरिका के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवालिक पब्लिक स्कूल बिलांवाली, भटोली व काठा ने धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित बद्दी, 10 जनवरी (तारा) : शिवालिक पब्लिक स्कूल भटोली, बिल्लावाली व काठा स्कूलों का सामूहिक वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को शिवालिक सांइस सीनियर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : घर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 महिल

देहरादून  : दून पुलिस ने शहर में चल रहे अवैध देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर...
Translate »
error: Content is protected !!