शहर की बेहतरी के लिए नहीं छोड़ी जा रही है कोई कमी: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम की ओर से 48 लाख रुपए की लागत से खरीदी गई एक कैंबी मशीन व दो मोबाइल टॉयलेट वैनज का किया लोकार्पण
होशियारपुर, 01 जुलाई: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि नगर निगम होशियारपुर की ओर से शहर की बेहतरी के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है और हर वह प्रयास किया जा रहा है, जिससे शहर की स्वच्छता व सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिले। वे शनिवार को नगर निगम होशियारपुर की ओर से जन सुविधा के लिए 37.87 लाख रुपए की लागत से खरीदी गई एक कैंबी मशीन व 9.25 लाख रुपए की लागत से खरीदी गई दो मोबाइल टॉयलेट वैनज का लोकार्पण करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर में लोगों को हर बुनियादी सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। नगर निगम होशियारपुर की ओर से नई मशीन व मोबाइल टॉयलेट्स खरीद कर बहुत अच्छा प्रयास किया गया है क्योंकि इसकी काफी लंबे समय से शहर को जरुरत थी। उन्होंने कहा कि कैंबी मशीन की खरीद से शहर में बंद पड़ी सीवर लाइनों को खोलने में तेजी आएगी और अलग-अलग वार्डों में बंद सीवरेज की शिकायतों को तुरंत हल किया जा सकेगा। इसके अलावा शहर की स्वच्छता व सुंदरता के मद्देनजर निगम निगम की ओर से अहम प्रयास करते हुए मोबाइल टॉयलेट्स वैन की खरीद की गई है, जिसका प्रयोग समागमों में जरुरत अनुसार जन सुविधा के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन मोबाइल टॉयलेट्स वैनज को किसी भी स्थान पर पक्के तौर पर खड़ा नहीं किया जाएगा।
ब्रम शंकर जिंपा ने बताया कि हर वर्ष जुलाई-अगस्त में लगते माता चिंतपूर्णी के मेलों के दौरान अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु होशियारपुर शहर से गुजर कर माता चिंतपूर्णी(हिमाचल प्रदेश) यात्रा के लिए जाते हैं। इस दौरान नगर निगम के लिए मोबाइल टॉयलेट्स बड़ी जरुरत होती थी और न होने के कारण नगर निगम की ओर से दूसरी नगर निगमों से यह मोबाइल टॉयलेट्स वैनज मेले के दौरान मंगवाई जाती थी। अब नगर निगम की ओर से यह वाहन खरीदने से जहां लोगों को काफी लाभ मिलेगा वहीं औचक जरुरत पडऩे पर इस वैनज का तुरंत प्रयोग किया जा सकेगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर की बेहतरी के लिए लगातार प्रयास जारी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि नगर निगम में अधिकारियों की कमी को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। एक सवाल के जवाब के दौरान उन्होंने बताया कि शहर को हरा भरा बनाने के लिए ग्रीन बैल्ट का विकास किया जाएगा, जिसके लिए अधिकारियों को स्थान चिन्हित करने के निर्देश दे दिए गए हैं। मेयर नगर निगम सुरिंदर कुमार ने कहा कि नगर निगम की ओर से शहर की साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण को लेकर किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है और जन सुविधा को लेकर हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर पार्षद प्रदीप बिट्टू, विजय अग्रवाल, जसपाल चेची, मुखी राम के अलावा नगर निगम के सचिव जसविंदर सिंह, निगम इंजीनियर कुलदीप सिंह, सहायक निगम इंजीनियर हरदीप सिंह, सुपरिडैंट मुकुल केसर, सैनेटरी इंस्पेक्टर जनक राज, राजेश कुमार, एडवोकेट अमरजोत सैनी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

हरियाणा भाजपा सरकार द्वारा 1984 के दंगा पीड़ित सिक्खों को सरकारी नौकरियां देने का ऐलान सराहनीय फैसला : खन्ना

पंजाब सरकार का दंगा पीड़ितों की तरफ कोई ध्यान नहीं : खन्ना होशियारपुर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब के पडोसी राज्य हरियाणा की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डेढ लाख श्रद्धालू यात्रा में जा चूके, पीने के पानी, शौचालयों की कोई व्यवस्था नहीं – अमरनाथ यात्रा की तर्ज पर मणिमहेश के लिए बने मास्टर प्लान, शून्यकाल में विधायकों ने उठाए कई मुद्दे

एएम नाथ। शिमला :  शून्यकाल शुरू न होने के चलते विधायकों ने प्वाइंट ऑफ आर्डर के तहत अपने मामले उठाए। प्रश्नकाल के बाद विधायक जनकराज ने मणिमहेश यात्रा का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि...
पंजाब

सैशन चौक में सायरन बजाकर दिवंगत आत्माओं को याद करने की अपील

होशियारपुर  : पंजाब सरकार द्वारा कोरोना वायरस के कारण जान गवा चुके लोगों की याद और उनके परिवारों के साथ हमदर्दी प्रकट करने के तौर पर 11 बजे से 12 बजे तक एक घंटे...
article-image
पंजाब

पढ़ाने की बजाय ऑनलाइन हाज़िरी के चक्कर में उलझाए गए शिक्षक : एम.स्टार ई पंजाब  ऐप को तुरंत बंद करने की मांग : डीटीएफ

शिक्षकों को बनाया गया डेटा एंट्री ऑपरेटर गढ़शंकर, 10 अप्रैल : राज्य के सरकारी स्कूलों में एम.स्टार ई पंजाब के माध्यम से लागू की जा रही ऑनलाइन हाज़िरी प्रणाली जहां शिक्षकों के लिए सिरदर्द...
Translate »
error: Content is protected !!