शहर के मुख्य चौंकों व सड़कों पर जमा मिट्टी व कूड़ा कर्कट को साफ करने के लिए स्पैशल टीम गठित : किसी भी हालत में दुकानों का कूड़ा सैंट्रल वर्ज पर न फेंका जाए : कमिश्नर नगर निगम

by

होशियारपुर, 26 मार्चः कमिश्नर नगर निगम अमनदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के मुख्य चौंकों व सड़कों पर जमा मिट्टी व कूड़ा कर्कट को साफ करने के लिए नगर निगम होशियारपुर की ओर से एक स्पैशल टीम गठित की गई है। उन्होंने बताया कि यह टीम रोजाना शहर के प्रमुख चौंक जैसे कि बस स्टैंड चौंक, शहीद भगत सिंह चौंक, प्रताप चौंक, सैशन चौंक, टांडा चौंक व प्रमुख सड़कों, सैंट्रल वर्ज( डिवाइडर) की सफाई व सौंदर्यीकरण करेगी ताकि शहर में दाखिल होते हुए शहर साफ सुथरा दिखाई दे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों व दुकानों का कूड़ा कर्कट अपने सफाई सेवक को (गीला व सूखा कूड़ा) अलग-अलग कर दें व इसको खुले में फेंक कर शहर के अक्स को खराब न करें व किसी भी हालत में दुकानों का कूड़ा सैंट्रल वर्ज पर न फेंका जाए।

       उन्होंने बताया कि नगर निगम होशियारपुर की ओऱ से अलग-अलग समय पर स्वच्छता के प्रति विभिन्न गतिविधियां की जाती है। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों को और बढ़ावा मिल जाए, यदि शहर वासी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कूड़े का सही ढंग से डिस्पोजल में सहयोग दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्र की भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग सुविधा शिविरों में आ रहे हैं: निमिषा मेहता

गढ़शंकर :  केंद्र की मोदी सरकार की सुविधाओं को लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से भाजपा गढ़शंकर हलका प्रभारी निमिषा मेहता द्वारा विभिन्न गाँवों में लगाए जा रहे शिविरों का आम लोग भरपूर लाभ...
article-image
पंजाब

वित्तीय घाटा पूरा करने के लिए नहीं बिकेगी Powercom की संपत्तियां, हाईकोर्ट ने अगले आदेश तक लगाई रोक

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार को सरकारी संपत्तियों के जरिए राजस्व जुटाने की योजना को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पावरकॉम की संपत्तियों के हस्तांतरण पर रोक लगा दी।...
article-image
पंजाब

दुर्गा मंदिर भाम में 71 वा वार्षिक मेला 30/31 जुलाई को होगा : चेयरपर्सन बहन विनोद कुमारी ,गुरनाम जसवाल सेवादार

*दुर्गा मंदिर भाम में 71 वा वार्षिक मेला 30/31 जुलाई को होगा/चेयरपर्सन बहन विनोद कुमारी/गुरनाम जसवाल सेवादा *इस वार्षिक मेले को समर्पित प्रभात फेरिया निरंतर जारी 29 जुलाई तक प्रातः 4/30 बजे से 6...
Translate »
error: Content is protected !!