शहर के सभी वार्डों की समस्याओं को पहल के आधार पर किया जा रहा है हल: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने वार्ड नंबर 6 के मोहल्ला कृष्णा नगर में 31 लाख रुपए की लागत से गलियों के निर्माण कार्य को करवाया शुरु
होशियारपुर, 22 जून:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर के विभिन्न मोहल्लों में विकास कार्यों का काम जारी है और यह गति इसी तरह जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मोहल्ला वासियों की हर छोटी से बड़ी समस्या को पहल के आधार पर हल किया जा रहा है। वे वार्ड नंबर 6 के मोहल्ला कृष्णा नगर में करीब 31 लाख रुपए की लागत से बनने वाली विभिन्न गलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान मोहल्ला निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर वासियों को सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाना उनकी मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शहर के सर्वपक्षीय विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हिदायत की कि कार्य की गुणवत्ता व मटीरियल का खास ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंधी कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर इलाका निवासियों की ओर से कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद किया गया। इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, एडवोकेट अमरजोत सैनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा तीसरा मुफ्त समर कैंप 31 मई से

गढ़शंकर, 17 मई : शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह फुटबॉल क्लब की बैठक क्लब के प्रधान एडवोकेट जसवीर सिंह राय की अध्यक्षता में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के ग्राउंड में आयोजित की गई। बैठक...
article-image
पंजाब

बहन को कर दिया विधवा : जीजा को घर जाकर गोलियां मारी, मौके पर ही मौत

बंगा :  एमसी कालोनी बंगा में कल देर रात घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी ही सगी बहन के पति गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (40) को गोलियों मारकर उसे मौत के घाट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मेले को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए दो राज्यों के अधिकारियों ने कसी कमर

होशियारपुर में जिला प्रशासन व हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों की हुई बैठक भार ढोने वाले वाहनों पर रहेगी पाबंदी होशियारपुर: 20 जुलाई: 28 जुलाई से शुरु होने जा रहे माता चिंतपूर्णी मेले को सफलतापूर्वक...
article-image
पंजाब

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुरूद्वारा साहिब मात्था टेकने जा रहे व्यक्ति की मौत

गढ़शंकर : मुख्य मार्ग गढ़शंकर- श्री आनंदपुर साहिब पर गुरूद्वारा श्री शाहीदा सामने गुरुघर में मात्था टेकने आए एक व्यक्ति को तेज रफतार एक अज्ञात एसयूवी ने आपनी लपेट में ले लिया जिससे उसकी...
Translate »
error: Content is protected !!