शहीद अमरीक सिंह पंचतत्व में विलीन : शहीद को बेटे अभिनव ने दी मुखाग्नि, पैतृक गांव गणु मंदवाड़ा में दी अंतिम विदाई

by

ऊना : जिले के शहीद अमरीक सिंह आज पैतृक गांव गणु मंदवाड़ा में पंचतत्व में विलीन हो गए। शहीद को बेटे अभिनव ने मुखाग्नि देकर दुनिया से विदा किया। वहीं पूरा गांव और रिश्तेदार शमशान घाट स्वर्गधाम में शहीद को श्रद्धांजलि देने जुटा। अंतिम संस्कार के दौरान लगातार शहीद अमर रहे के नारे लगे। शहीद को सबसे पहले बेटे अभिनव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सेल्यूट किया। इसके बाद पिता धर्मपाल ने बेटे को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा और गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, गगरेट के एसडीएम सोमिल गौतम सहित सैंकड़ों लोगो ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
शहीद का पार्थिव शरीर करीब 10 बजे घर पहुंचा। जैसे ही पार्थिव देह घर पहुंची, परिवार में चीख पुकार मच गई। शहीद की पत्नी रूचि, बेटा अभिनव, मां ऊषा देवी, पिता धर्मपाल सिंह, बड़े भाई अमरजीत सिंह और छोटे भाई हरदीप सिंह पार्थिव शरीर को देख बिलख-बिलख कर रोए। शहीद अमरीक सिंह का चेहरा आखिरी बार देखते ही उनकी पत्नी और मां बेसुध हो गईं। दोनों को रिश्तेदारों और आस पड़ोस के लोगों ने ढांढस बंधाया। कुछ देर पार्थिव देह अंतिम दर्शनों के लिए रखी गई और इस दौरान ही परिवार की तरफ से अंतिम संस्कार की सभी रस्में पूरी की गईं।
6 दिन बाद घर पहुंचा पार्थिव शरीर : पंचायत प्रधान भूपिंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को अमरीक हादसे का शिकार हुए। माछिल सेक्टर में 3 दिन पार्थिव शरीर रखा रहा। ख्रराब मौसम के कारण इसे एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका। शुक्रवार को सेना के जवानों ने शव को दूसरी पोस्ट तक पहुंचाया। शनिवार सुबह सेना ने शव को वहां से श्रीनगर एयरलिफ्ट किया। श्रीनगर में अमरीक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। रविवार सुबह अमरीक के शव को श्रीनगर से जम्मू पहुंचाया गया, जहां से शव हवाई जहाज से चंडीगढ़ भेजा गया। रविवार शाम शव चंडीगढ़ पहुंचा और वहां से सड़क मार्ग से ऊना लाया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

पिस्तौल से हवाई फायर,4 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज : बाइक को खड़ा करने लिए हुए झगड़ा

गढ़शंकर : क्रिकेट मुकाबला देखने गए युवक से मारपीट करने व पिस्तौल से हवाई फायर करने के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने बयान में यूनिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना सीमावर्ती क्षेत्रों में 20 स्थानों पर विंड टरबाइन परियोजनाएं स्थापित करेगी : मुख्यमंत्री ने सेना की परियोजनाओं की समीक्षा की, सीमा पर्यटन पहलों पर हुई चर्चा 

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश में सेना द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं...
पंजाब

इंस्पेक्टर इंद्रजीत को किसने दी क्लीन चिट : 14 विभागीय जांचों में क्लीन चिट देने वाले अधिकारियों के नाम गृह विभाग ने मांगे

जालंधर : पंजाब के गृह विभाग ने पुलिस-ड्रग माफिया सिंडिकेट में बर्खास्त किए जा चुके इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह खिलाफ हुई 14 विभागीय जांचों में क्लीन चिट देने वाले अधिकारियों के नाम भी मांगे गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर डीसी ने किया अंशदान

हमीरपुर 07 दिसंबर :   सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा ने विभिन्न युद्धों एवं सैन्य ऑपरेशनों में शहीद या घायल हुए सैनिकों तथा उनके परिजनों की सहायता के...
Translate »
error: Content is protected !!