शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा फ्री समर कैंप शुरू

by

गढ़शंकर : शहीद-ए-आजम स भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर ने बच्चों को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़शंकर में 5 से 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए फ्री समर कैंप शुरू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय ने बताया कि क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग से क्षेत्र में फुटबाल को और बढ़ावा देने के लिए 20 मई से 30 जून तक विशेष समर कैंप लगाया गया जा रहा है। इस मौके पर प्रोफेसर बलविंदर कुमार राणा फुटबॉल कोच जालंधर विशेष रूप से पहुंचे और बच्चों का हौसला बढ़ाया। एडवोकेट राय ने बताया कि इस 40 दिवसीय समर कैंप के दौरान रोजाना शाम 5 से 7 बजे तक फुटबॉल कोच द्वारा बच्चों को फुटबॉल की ट्रेनिंग दी जाएगी और उसके बाद बच्चों को जलपान भी कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रोफेसर बलविंदर कुमार राणा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रजिन्दर शावला, सुनील कुमार गोल्डी, कमलजीत बैंस, सतनाम सिंह व पूर्व पार्षद परमजीत सिंह पम्मा सहित क्लब के अन्य सदस्य व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पिता-पुत्र को मौत के घाट उतारा : प्रेमिका से एक माह पहले कोर्ट में किया था विवाह, नाराज परिजनों ने दिया घटना को अंजाम

अलवर। राजस्थान में अलवर शहर के समीप सदर थाना पहाड़ी बास गांव में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने लड़के के पिता और भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुखबीर बादल पर फायरिंग -बाल बाल बचे ,आरोपी की पकड़ कर सुरक्षाकर्मियों ने उससे पिस्टल की बरामद

अमृतसर :   शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला किया गया है। स्वर्ण मंदिर के बाहर उन पर गोली चलाई गई है। वे श्री अकाल तख्त साहिब...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा 300 वैटरनरी अधिकारियों की भर्ती की जाएगी : गुरमीत सिंह खुडि्डयां

चंडीगढ़ : राज्य में पशु धन के स्वास्थ्य संभाल नैटवर्क को और मज़बूत करने के उदेश्य से मुख्य मंत्री  भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा 300 वैटरनरी अधिकारियों की भर्ती की...
Translate »
error: Content is protected !!