शहीद दिवस पर उपायुक्त कार्यालय में दो मिनट का मौन, शहीदों को किया नमन

by

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में शहीद दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान उपायुक्त ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि हम उन वीर शहीदों को नमन करते हैं जिन्होंने देश की रक्षा और सम्मान के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।
उपायुक्त ने कहा कि शहीदों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र और सुरक्षित वातावरण में अपना जीवन व्यतीत कर पा रहे हैं। उन्होंने सभी से शहीदों की प्रेरणा को आत्मसात कर राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपायुक्त कार्यालय के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डलहौज़ी में 96 करोड़ की जल परियोजनाओं का लोकार्पण : पेयजल क्षमता बढ़कर 120 लाख लीटर हुई प्रतिदिन

स्वच्छता ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री एएम नाथ। चंबा (डलहौज़ी) : हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की लगभग 96...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने धमांदरी में किया श्रीमदभागवत कथा का श्रवण

ऊना 1 नवंबरः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज धमांदरी में श्रीमदभागवत कथा का श्रवण किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन वीरेंद्र कंवर ने वृदांवन से आए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वन विभाग में ठेकेदारी लाइसेंस के लिए 500 की जगह अब देने होंगे पांच हजार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन विभाग में ठेकेदारी लाइसेंस फीस दस गुना बढ़ा दी है। अब नए पंजीकरण पर 500 रुपये की जगह पांच हजार रुपये अदा करने होंगे। करीब 30...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना पुलिस की त्वरित कार्रवाई : साइबर ठगी के 44 हजार रुपये ऊना पुलिस ने वापस करवाए

1930 पर शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने की त्वरित कार्रवाई, बैंक और वित्तीय संस्थानों से समन्वय कर पूरी राशि कराई वापस रोहित जसवाल।  ऊना: साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऊना पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!