शहीदी दिवस को समर्पित दस्तार व दुमाला प्रशिक्षण कैंप आरंभ 

by
गढ़शंकर, 25 दिसंबर : सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना के सर्किल गढ़शंकर द्वारा माता गुजर कौर जी, चार साहबजादे तथा सरसा नदी के समूह शहीदों को समर्पित सात दिवसीय दस्तार व दुमाला प्रशिक्षण कैंप गुरुद्वारा भाई तिलकू जी गढ़शंकर में आरंभ किया गया। कैंप के आरंभ मौके भाई दविंदर सिंह द्वारा अरदास की गई। इस मौके मास्टर गुरुचरण सिंह बसियाला मेंबर सुप्रीम काउंसिल सिख मिशनरी कॉलेज ने माता गुजर कौर, साहिबजादे तथा शहीदों के लासानी इतिहास पर प्रकाश डालते कैंप में शामिल हुए नौजवानों तथा बच्चों को शहीदी दिवस से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। सर्किल इंचार्ज जे. पी. सिंह ने बच्चों को दस्तार की महत्ता से अवगत करवाते साबत सूरत बनने तथा दस्तार व दुमाला सजाने के लिए प्रेरित किया। कैंप के पहले दिन दस्तार ट्रेनर मनजीत सिंह पल्ली झिक्की तथा पुनीतपाल सिंह ने बच्चों को दस्तार का प्राथमिक प्रशिक्षण दिया। कैंप के प्रबंध में सहयोग के लिए मास्टर करतार सिंह इब्राहिम, इंद्रजीत कौर व अन्य सदस्य उपस्थित हुए। जे.पी. सिंह ने कैंप में शामिल होने के इच्छुक बच्चों को सुबह 8:30 बजे गुरुद्वारा भाई तिलकू जी में पहुंचने का आह्वान दिया। इस मौके बात करते मा. गुरचरण सिंह बसियाला ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को दस्तार भी निशुल्क दी जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्रीराम के वचनानुसार श्रीहनुमान जी चारों वेदों का ज्ञाता और सर्वश्रेष्ठ वक्ता हैं

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : महर्षि भृगुवेद विद्यालय द्वारा शक्ति मन्दिर में ओयाजित श्री हुनमान कथा के पहले दिन श्रीराम जन्मभूमि न्यास, अयोध्या के कोषाध्यक्ष श्री गोविन्ददेव गिरी जी महाराज ने हनुमान जी की कथा का...
article-image
पंजाब

सब इंस्पेक्टर 300 गें हेरोइन व ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार : पाकिस्तान से आए नशे को करवाता था सप्लाई

तरनतारन :  तरनतारन जिले में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खालड़ा में तैनात सब-इंस्पेक्टर साहिब सिंह को कथित रूप से करीब 300 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी के साथ...
article-image
पंजाब

डीएसपी पर ड्रग सप्लायर्स की मदद करने के आरोप में केस दर्ज

चंडीगढ़ :   पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर डीएसपी वविंदर कुमार महाजन के खिलाफ भ्रष्ट गतिविधियों में ड्रग सप्लायर्स की मदद करने के...
article-image
पंजाब

पंजाब में बेअदबी पर उम्रकैद, 25 लाख रुपये तक जुर्माना..कल विधानसभा में होगा पेश

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब मंत्रिमंडल ने शनिवार को ‘जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक, 2026’ को मंजूरी दे दी। गुरु ग्रंथ साहिब के खिलाफ किसी भी...
Translate »
error: Content is protected !!