शादी के बंधन में बंधे मंत्री विक्रमादित्य सिंह : सिख रीति-रिवाजों के अनुसार डॉ. अमरीन कौर के साथ की शादी

by

एएम नाथ l चंडीगढ़ : हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने चंडीगढ़ में एक सादे समारोह में सिख रीति-रिवाजों के अनुसार डॉ. अमरीन कौर के साथ शादी की।

यह विवाह समारोह चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में स्थित एक गुरुद्वारे में संपन्न हुआ, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और रिश्तेदार शामिल थे।

चंडीगढ़ की अमरीन कौर से उन्होंने शादी की।  इस मौके पर परिवारजनों, करीबी रिश्तेदारों और कुछ खास मेहमानों ने शिरकत की. विवाह समारोह पूरी तरह धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।

विक्रमादित्य सिंह का ये दूसरा विवाह है. इससे पहले उनका अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। अब वो और चंडीगढ़ की अमरीन कौर शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं।

सादगी से हुई शादी :  हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और पंजाब की डॉ. अमरीन कौर सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए।  शादी के इस मौके पर गुलाबी रंग की शेरवानी पहनी थी। जबकि दुल्हन अमरीन ने बड़ा ही खूबसूरत लहंगा पहना था। गुरुद्वारे में शादी की रस्में बेहद सादगी से हुईं ।

दुल्हा-दुल्हन के परिवार, करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही इस विवाह के गवाह बने।

विक्रमादित्य के साथ उनकी मां प्रतिभा सिंह, भाभी और कुछ दोस्त भी शादी की वीडियो और तस्वीरों में दिखाई दिए। आनंद कारज के बाद मंत्री ललित होटल के लिए रवाना हुए, जहां दोपहर के खाने का इंतजाम किया गया था. इसी के बाद वो पत्नी अमरीन के साथ शिमला लौटेंगे।

शिमला में होगा रिसेप्शन : दुल्हन का गृह प्रवेश शिमला के होली लॉज में होगा। साथ ही शादी के बाद अब 24 सिंतबर को शिमला के होटल मरीना में रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। इस रिसेप्शन पार्टी में कुछ ही करीबी लोग शामिल होंगे।

कौन हैं दुल्हन अमरीन?… विक्रमादित्य सिंह की दुल्हन अमरीन कौर एक प्रोफेसर हैं। उन्होंने इंग्लिश और साइकोलॉजी में डबल मास्टर्स किया है. इसके अलावा उन्होंने साइकोलॉजी में पीएचडी भी की है, साथ ही अमरीन पंजाब यूनिवर्सिटी में असिसटेंट प्रोफेसर हैं। अमरीन के पिता का नाम सरदार जोतिंदर सिंह सेखो और उनकी मां का नाम ओपिंदर कौर है. साथ ही अमरीन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की है।

कौन थीं पहली पत्नी?  ..विक्रमादित्य सिंह की पहली शादी साल 2019 में राजस्थान के आमेट की राजकुमारी सुदर्शना चुंडावत से हुई थी। लेकिन, शादी के कुछ ही समय बाद दोनों के बीच रिश्तों में तकरार पैदा हो गई। इसी के चलते दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। नवंबर 2024 में दोनों का तलाक हो गया था।  इसके बाद ही अब एक बार फिर मंत्री ने दोबारा शादी की है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी का बयान कांग्रेस की नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति का प्रतीक : डॉ. सिकंदर कुमार

एएम नाथ । शिमला -राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए इसे कांग्रेस की नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति का प्रतीक बताया है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 312 ड्राइंग शिक्षकों को नियुक्ति पत्र किए प्रदान : विद्यार्थियों को जापान के शिक्षण भ्रमण पर किया गया रवाना

शैक्षणिक सत्र के मध्य शिक्षकों की सेवानिवृित्त न करने पर किया जा रहा विचार  पुरानी पेंशन योजना नहीं होगी वापिसः मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार ने मूक बधिर लोगों के लिए जारी किया व्हाट्सप्प हेल्पलाइन नंबर :पूर्व सांसद खन्ना

केंद्र सरकार ने मूक बधिर लोगों के लिए जारी किया व्हाट्सप्प हेल्पलाइन नंबर : खन्न केंद्र सरकार का खन्ना ने किया धन्यवाद : कहा, मूक बधिर लोगों के लिए आपातकालीन स्थिति में होगी सुविधा...
article-image
पंजाब , समाचार

जिला एवं सत्र न्यायधीश दिलबाग सिंह जौहल ने की जिला लीगल सर्विस अथारिटी के सदस्यों के साथ बैठक : जिला प्रशासन को सडक़ दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के आश्रित को जल्द से जल्द डिपेंडेंट सर्टिफिकेट जारी करने की दी हिदायत

लोगों को 13 मई फरवरी को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की होशियारपुर, 19 अप्रैल: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरपर्सन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल ने आज जिला...
Translate »
error: Content is protected !!