शादी से पहले दूल्हे ने बरातियों के साथ डाला वोट, जमकर किया भांगड़ा; जिला परिषद चुनाव में गजब का नजारा

by

पटियाला। पंजाब में आज जिला परिषद और ब्लॉक समिति का मतदान हो रहा है। सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। इस बीच पटियाला में गजब का नजारा देखने को मिला। घनौर के गांव महिदूदां में शादी से पहले दूल्हे ने बरातियों के साथ वोट डाला।

इसके बाद शादी के लिए रवाना हुए। इस दौरान जमकर भांगड़ा भी किया। दूल्हे का नाम हरदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह है।

घोड़ी चढ़ने से पहले दूल्हे ने बरात के साथ डाला वोट

वहीं, जिला परिषद तथा ब्लॉक समिति चुनाव में विधानसभा हलका दसूहा के बूथ नंबर 31 सरकारी एलिमेंट्री स्कूल गांव पंडोरी अराइयां में उस समय माहौल बहुत खुशगवार बन गया, जब गांव निवासी सुखराज सिंह पुत्र जसविंदर सिंह ने अपने विवाह के दिन पहले अपने परिवार तथा पूरी बारात के साथ वोट डाली।

इस अवसर पर प्रीजाइडिंग अफसर इंदर सुखदीप सिंह ओढ़रा, एपीआरओ गोवर्धन लाल तथा समूह पोलिंग पार्टी ने उनकी अपनी वोट डालने की जिम्मेदारी को समझने की सराहना की।

बता दें कि पंजाब में जिला परिषद की 347 व ब्लॉक समिति (बीडीसी) की 2838 सीटों के लिए रविवार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। वोटिंग बैलेट पेपर से हुई। शनिवार देर शाम तक पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई थीं।

राज्य चुनाव आयोग राज कमल चौधरी ने बताया कि मतदान के लिए करीब 90 हजार कर्मी तैनात किए गए थे। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सीनियर आईएएस व पीसीएस अधिकारियों को आब्जर्वर बनाया गया था। पटियाला, संगरूर, बरनाला, तरनतारन, रूपनगर, जालंधर, कपूरथला व मोगा में आईपीएस अधिकारी ऑब्जर्वर के तौर पर तैनात किए थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

The Star Born from the

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 10 : Professor Dr. Amrik Singh, son of Mata Surjit Kaur and the late Sardar Joginder Singh Kanungo, has brought pride to his parents’ name on international soil. He earned the title...
पंजाब

DGP विजिलेंस के रीडर के गैर जमानती वारंट जारी : ओपी राणा को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी

चंडीगढ़ : रिश्वत के मामले में फंसे ओपी राणा के खिलाफ अदालत ने फिर गैर जमानती वारंट (नाॅन-बेलेबल वारंट) जारी किया है। उसे भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। जमानत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

75 पार, फिर भी PM मोदी पर क्यों लागू नहीं होगा : 75 पार होने के बाद भी मोदी क्यों हैं प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75वां जन्मदिन  मना रहे हैं. मोदी, तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं और भारत को आगे ले जाने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है. 2014 से भारत के...
article-image
पंजाब

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 40.84 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं मुख्यमंत्री ने कीं समर्पित

एएम नाथ।  कोटखाई :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 40.84 करोड़ रुपये की लागत की चार विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने गुम्मा...
Translate »
error: Content is protected !!