शामचौरासी की पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 1.16 करोड़ रुपए की ग्रांट डॉ. रवजोत सिंह की ओर से जारी

by

गांवों के चहुंमुखी विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार : रवजोत सिंह

शामचौरासी / होशियारपुर, 04 नवंबर: हल्का शामचौरासी के गांवों के सर्वपक्षीय विकास को और गति देने के उद्देश्य से आज हलके की विभिन्न ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 1.16 करोड़ रुपए की ग्रांट के चेक कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की ओर से पंचायतों के प्रतिनिधियों को सौंपे गए।

पंचायतों को ग्रांटों के चेक सौंपते हुए जेल एवं प्रवासी भारतीय मामले मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि इस राशि से हलके के विभिन्न गांवों में लंबे समय से रुके हुए विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने, लोगों की समस्याओं का समाधान करने और गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ये ग्रांटें लाभदायक साबित होंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गांवों के विकास और लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत विकास कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि किसी भी गांव का काम अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतें गांवों के विकास की अहम कड़ी हैं और पंचायतों के सहयोग से गांवों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचायतों को मिलने वाली इस ग्रांट का सही और पारदर्शी तरीके से उपयोग करके लोगों को इसका सीधा लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गांवों में सड़कों, गलियों और अन्य जरूरी बुनियादी सुविधाओं के सुधार से लोगों के जीवन स्तर में भी वृद्धि होगी।

डॉ. रवजोत सिंह ने विकास कार्यों के लिए ग्रांटें जारी करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि हल्का शामचौरासी के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के नेतृत्व में हल्का शामचौरासी के गांवों का सर्वपक्षीय विकास करवाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे और लोगों की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एनसीबी ने हिमाचल व पंजाब के 3 नशा तस्करों ‘ पर इनाम घोषित किया :सूचना देने वालों को मिलेंगे 25 हजार

एएम नाथ। मोहाली : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की चंडीगढ़ यूनिट ने तीन नशा तस्करों ‘ पर इनाम घोषित किया। इसमें दो तस्कर हिमाचल प्रदेश के मंडी के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी मोगा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

क्रास फायरिंग पुलिस व गैंगस्टरों में : दो पकड़े, तीन भागने में कामयाब

अमृतसर। स्थानीय छेहर्टा एरिया के नारायणगढ़ में 40 फीट रोड पर सूचना के आधार पर गैंगस्टर पकड़ने गई पुलिस ने पांच गैंगस्टरों ने क्रास फायरिंग कर दी। जिसके बाद दो गैंगस्टर एक घर में...
article-image
पंजाब

सुभाष साहू हत्याकांड की गुत्थी पंजाब पुलिस ने सुलझायी : 4 आरोपी काबू

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स ने एसएएस नगर  पुलिस के साथ संयुक्त अभियान आपरेशन में राजस्थान में सुभाष उर्फ सोहू की दिनदहाड़े हुयी हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है।...
article-image
पंजाब

राजौरी से गिरफ्तार : यूट्यूबर के घर ग्रेनेड अटैक करने वाले को सेना के जवान ने ही दी थी ट्रेनिंग

जालंधर : जालंधर के एक यूट्यूबर के घर पर पिछले महीने हथगोला फेंकने की घटना के सिलसिले में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।...
Translate »
error: Content is protected !!