*शाहपुर की पंचायतों में 3.27 करोड़ से साकार हो रहे विकास कार्य : केवल सिंह पठानिया*

by

एएम नाथ।   शाहपुर, 10 अक्टूबर।  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज रैत में खंड विकास अधिकारी कार्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।

बैठक में वर्ष 2024–25 के दौरान हुए कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए विधायक पठानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद और उनके प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में अब तक 3 करोड़ 27 लाख 74 हजार 767 रुपये की राशि विभिन्न विकास कार्यों पर व्यय की गई है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर यह रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए कि विधायक निधि की राशि किन पंचायतों में खर्च हुई है और किन में लंबित है। साथ ही उन्होंने भारी बारिश से हुए नुकसान का विस्तृत ब्यौरा तैयार करने के निर्देश भी दिए ताकि इसे सरकार के समक्ष रखा जा सके।
उन्होंने इस अवसर पर निर्माणाधीन ब्लॉक ऑफिस भवन रैत का निरीक्षण भी किया ।
विधायक ने कहा कि शाहपुर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। पंचायत प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और विधायक का आभार व्यक्त किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में तीन दिवसीय आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

एएम नाथ।  सुंदरनगर, 23 नवंबर :   जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के सौजन्य से 21 नवंबर से 23 नवंबर तक आपदा जोखिम से निपटने हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को खंड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी अमरजीत सिंह ने दशकों पुराना कबाड़ हटवाया : अनावश्यक रूप से जमा किए गए सामान से हो रही थी दिक्कत

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 30 अक्तूबर। दीपावली के पर्व के लिए जहां सभी लोगों ने अपने-अपने घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, अन्य भवनों एवं परिसरों की सफाई करके इन्हें चमकाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी है,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘वॉच एंड पेट्रोल’ पहल का राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक विस्तार : वर्दी में पुलिस कर्मियों को प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर किया तैनात

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अपनी नागरिक-हितैषी ‘वॉच एंड पेट्रोल’ पहल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मांगों को लेकर सीटू और किसान सभा का 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन, शिमला समेत सभी जिलों में प्रदर्शन

एएम नाथ।  शिमला: मजदूरों, किसानों, खेतिहर मजदूरों, आंगनबाड़ी, आशा, मिड-डे मील, आउटसोर्स और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की मांगों को लेकर सीटू और हिमाचल किसान सभा ने 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन करने...
Translate »
error: Content is protected !!