शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव बरामद : विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

by
धर्मशाला 25 जून: शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रेहलू निवासी 45 वर्षीय पवन कुमार पुत्र स्वर्गीय नीचू राम का शव पुहाड़ा पुल के नीचे मिलने की घटना पर उप-मुख्य सचेतक व स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
घटना की सूचना मिलते ही विधायक केवल सिंह पठानिया ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में परिवर्तन कर तत्काल मौके पर पहुंचे तथा शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विधायक ने मौके से ही प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग तथा फॉरेंसिक विशेषज्ञों से संपर्क कर मामले की गहन एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन एवं पुलिस की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं तथा फॉरेंसिक टीम के सहयोग से आवश्यक जांच प्रक्रिया आरंभ की गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पवन कुमार किसी कार्य से चम्बा गए हुए थे और वापसी के दौरान चंबा-शिमला बस से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें शाहपुर उतरना था, लेकिन वे पुहाड़ा में उतर गए। रात को घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। अगले दिन प्रातः उनका शव पुहाड़ा पुल के नीचे बरामद हुआ।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच के लिए प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुरजेवाला द्वारा भाजपा सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी की जय इंद्र कौर ने की कड़ी निंदा

पटियाला: भारतीय जनता पार्टी पंजाब की वरिष्ठ नेता और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जय इंद्र कौर ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा भाजपा सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने ली मेडिकल सहायता, बोले- ‘मेरा अनशन जारी रहेगा’

संगरूर : खनौरी बॉर्डर पर पिछले साल नवंबर से आमरण अनशन पर बैठे पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मंगलवार (28 जनवरी) को कहा कि उन्होंने अभी मेडिकल हेल्प ली है और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आपको शहीद मान लिया हैँ आप अनशन खोल ले – खाप नेताओं खापो नें डल्लेवाल से किया आग्रह

चंडीगढ़ । किसान आंदोलन अब भी शांत नहीं हुआ है। लगातार किसानों को लेकर कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। वहीँ अब किसान आंदोलन के चलते चंडीगढ़ के किसान भवन में हरियाणा...
Translate »
error: Content is protected !!