शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य :सरकार की तरफ से विस अध्यक्ष, कृषि मंत्री तथा उपमुख्य सचेतक रहे उपस्थित सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

by

युवाओं तथा नागरिकों ने भारत माता की जय के उद्घोषों के साथ दी विदाई
एएम नाथ । धर्मशाला, 11 मई : पुंछ में पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलाबारी में शहीद हुए शाहपुर के सूबेदार मेजर पवन कुमार का सैन्य सम्मान के साथ शाहपुर में अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ा तथा युवाओं तथा नागरिकों ने भारत माता की जय के नारों के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी । उनके बेटे ने मुखाग्नि दी।

सरकार की ओर से विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार, विधानसभा के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया तथा डीसी हेमराज बैरवा, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने पुष्पमालाएं अर्पित की जबकि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, पूर्व मंत्री सरवीण चैधरी, पूर्व विधायक अरूण कुमार ने भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित की।


इससे पहले द्रमण में शहीद की पार्थिव देह पहुंचने पर उमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया सहित सैकड़ों लोग वहां पहुंचे हुए थे।

गौरतलब है कि दस मई को पाकिस्तान व भारत के बीच चल रहे युद्ध के हालातों में पुंछ में तैनात शाहपुर के वार्ड नंबर चार निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलाबारी में शहीद हो गए थे।

तमाम औपचारिकताएं पूरी कर पार्थिव देह को सड़क मार्ग से करीब एक डेढ़ बजे दोपहर शाहपुर गया सूबेदार मेजर पवन कुमार 25 पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे। शहीद के पिता गरज सिंह भी भारतीय सेना में हवलदार के पद से सेवानिवृत हुए है। वे अपने पीछे अपने माता पिता, पत्नी व बेटा, बेटी को छोड़ गए है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

70 साल उपर के बुजुर्गों के हिम केयर से बाहर करना सरकार का अमानवीय फैसला : जयराम ठाकुर

महिलाओं, युवाओं के बाद सरकार ने बुजुर्गों के साथ भी की नाइंसाफी केंद्र सरकार का पैसा वापस कर दिया लेकिन हार्ट अटैक के पेशेंट को नहीं दिया इंजेक्शन सराज में आपदा प्रभावितों पर एफआईआर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्र का फंदे से लटका मिला शव : मृतक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छठे सेमेस्टर का था छात्र

बिलासपुर :. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक छात्र का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। उपमंडल झंडूता के अंतर्गत ग्राम पंचायत कलोल में यह वारदात हुई है, वह पॉलिटेक्निक कॉलेज का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भगवंत मान कभी भी थाम सकते हैं बीजेपी का दामन : कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा का बड़ा दावा

 चंडीगढ़ :  पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान कभी भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. आम आदमी पार्टी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसानों को प्रतिमाह 3000 रुपये की पेंशन : किसान मानधन योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले लाभार्थियों को हर महीने प्रीमियम होगा देना

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को बुढ़ापे में उचित ढंग से जीवनयापन करने के लिए पीएम किसान मानधन योजना के अंतर्गत पेंशन प्रदान कर रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!