शाहपुर में एफसीआई स्टील साइलो खोलने की मांग, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले विधायक केवल सिंह पठानिया

by

दिल्ली में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री के समक्ष रखा शाहपुर के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव
धर्मशाला 11 अगस्त। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में गेहूं एवं चावल के भंडारण के लिए भारतीय खाद्य निगम के आधुनिक स्टील साइलो खोलने की मांग रखी।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने केंद्रीय मंत्री को सौंपे पत्र में कहा कि शाहपुर में आधुनिक वैज्ञानिक भंडारण सुविधा स्थापित होने से किसानों तथा खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा। स्टील साइलो के माध्यम से अनाज का बेहतर एवं सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित होने के साथ फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान को भी कम किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि एफसीआई द्वारा पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे प्रमुख कृषि उत्पादक राज्यों में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत अत्याधुनिक स्टील साइलो स्थापित किए गए हैं। इसी तर्ज पर शाहपुर में भी यह सुविधा उपलब्ध करवाना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम होगा।

पठानिया ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि हिमाचल प्रदेश में ऊना में आलू प्रसंस्करण केंद्र, नादौन में स्पाइस पार्क तथा कांगड़ा में किन्नू प्रसंस्करण केंद्र जैसे प्रोजेक्ट भी विचाराधीन हैं। ऐसे में शाहपुर में एफसीआई साइलो की स्थापना खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े इन प्रयासों को और गति प्रदान कर सकती है।

विधायक ने केंद्रीय मंत्री से जनहित में शाहपुर में गेहूं और चावल के लिए एफसीआई स्टील साइलो खोलने को स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन, भंडारण एवं प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को भी बेहतर बाजार व्यवस्था उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा का मॉनसून सत्र 18 अगस्त से कुल 12 बैठकें, अधिसूचना जारी : कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा‍ कि हिमाचल प्रदेश विधान सभा का नवम एवं मॉनसून सत्र 18 अगस्त से 02 सितम्बर, 2025 तक शिमला विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला घुमाने नाबालिग को ले गया युवक : सहमति के बिना उसके साथ शारीरिक बनाए संबंध

शिमला। हिमाचल  की राजधानी शिमला  में घूमने के बहाने नाबालिग को होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित की मां की ओर से महिला थाना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, खनियारा धर्मशाला में डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश आरम्भ

धर्मशाला, 22 मई: राजकीय स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (एसआईएचएम) खनियारा धर्मशाला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। यह जानकारी संस्थान के प्राधानार्चाय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन ज़िला में शस्त्र/गोला-बारूद इत्यादि लेकर चलने पर तत्काल रूप से पाबंदी

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज लोकसभा-2024 आम निर्वाचन की घोषणा के साथ ही पूरे सोलन ज़िला में भी आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इसके दृष्टिगत ज़िला दण्डाधिकारी सोलन मनमोहन...
Translate »
error: Content is protected !!