शाही महात्मा गैंग के 8 और ड्रग तस्कर गिरफ्तार

by

शिमला। शिमला पुलिस चिट्टा तस्करी के आरोप में शाही महात्मा गैंग के आठ और ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।  शिमला पुलिस की टीम ने डीएसपी ठियोग और एसएचओ ठियोग के नेतृत्व में शाही महात्मा गैंग फाईनैंनशल और टैक्निकल इनपुट पर कार्रवाई करते हुए शाही महात्मा गिरोह के 8 और ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। शाही महात्मा गैंग का चिट्टा तस्करी का यह केस बीते दिनों एनडीपीएस एक्ट पीएस कोटखाई की जांच के बाद किया गया है, जिसमें जम्मू-कश्मीर के रहने वाले एक आरोपी से 468 ग्राम हेरोइन (शाही महात्मा गिरोह) बरामद की गई थी, जो ड्रग का सौदागर था। वित्तीय जांच और तकनीकी इनपुट सहित पिछड़े लिंकेज जांच के आधार पर, शाही महात्मा मामले में शनिवार को शिमला पुलिस ने आठ और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

शाही महात्मा मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अल्तमस मकरानी निवासी गांव कीरतपुर डाकघर हसनपुर तहसील नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 21 वर्ष हाल निवासी शाम लाल बिल्डिंग चिड़गांव बाईपास रोड रोहड़ू तहसील रोहड़ू जिला शिमला हिमाचल प्रदेश, नवदीप नेगी निवासी उम्र 39 वर्ष गांव और डाकघर और तहसील रोहड़ू जिला शिमला हिमाचल प्रदेश, संदीप शर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी सेरी वार्ड नंबर चार डाकघर और तहसील रोहड़ू जिला शिमला, रनुष पुहरता निवासी गांव बशला डाकघर अढ़ाल तहसील रोहड़ू जिला शिमला उम्र 27 वर्ष, खुशी राम ठाकुर निवासी गांव बंशा डाकघर जगोठी तहसील रोहड़ू जिला शिमला उम्र 28 वर्ष, सोमेश्वर निवासी गांव जाड़ा डाकघर सीमा तहसील रोहड़ू जिला शिमला उम्र 32 वर्ष, हनीश रांटा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बिजोरी डाकघर सीमा तहसील कोटखाई जिला शिमला और पुरुषकृत वर्मा निवासी ग्राम मक्कीनाला डाकघर और तहसील रोहड़ू जिला शिमला उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई है।

इससे पहले शिमला पुलिस की टीम ने शाही महात्मा गैंग के तस्कर साहिल मेहता निवासी गांव ब्राल पोस्ट ऑफिस झारग तहसील रोहड़ू जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 31 वर्ष को भी उपरोक्त मामले में 24 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। चिट्टा तस्करी के उपरोक्त मामले में शिमला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरगना शाही महात्मा को गिरफ्तार किया गया था और अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि शाही महात्मा सेब के कारोबार की आड़ में पिछले 3-4 वर्षों से रोहड़ू-चिरगांव क्षेत्र में चिट्टे की तस्करी कर रहा था। शिमला पुलिस ने शाही महात्मा गैंग के अभी तक 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 30 जुलाई से चंबा ज़िले के प्रवास पर रहेंगे

31 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला की सांस्कृतिक संध्या के होंगे मुख्य अतिथि एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 30 जुलाई से चंबा जिला के प्रवास...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करें लोगः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला चम्बा की मणिमहेश यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं के निधन पर शोक व्यक्त किया है।  शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा दुआरा सरकार के खिलाफ हल्ला मचाना हार से हुई बुखलाहट का नतीजा

ऊना : जिला कांग्रेस के पुर्व प्रवक्ता जरनैल सनोली ने कहा कि भाजपा दुआरा शिमला व अन्य जगहों पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन हिमाचल में हुई हार सेभाजपा बुखलाहट में आकर कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल की 16 बैठकों में लिए गए 273 निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी

राजस्व एवं बागवानी मंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक एएम नाथ। शिमला :  राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय...
Translate »
error: Content is protected !!