शिकंजे में दो और गद्दार…ISI के लिए कर रहे थे जासूसी : पंजाब में चढ़े पुलिस के हत्थे

by

अमृतसर । पंजाब पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आईएसआई के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पाकिस्‍तान के लिए जासूसी करने के आरोप में दो संदिग्‍धों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी फौजी और साहिल मसीह उर्फ ​​शाली के रूप में हुई है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी दी है।

हैंडलर राणा जावेद के संपर्क में थे
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर (ग्रामीण) पुलिस ने पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस से जुड़ी जासूसी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह में 2 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच से पता चला है कि गुरप्रीत सिंह पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई के गुर्गों के सीधे संपर्क में था। वह पेन ड्राइव के माध्यम से देश की संवेदनशील और गोपनीय जानकारी साझा कर रहा था। ये दोनों आरोपी आईएसआई के मुख्य हैंडलर की राणा जावेद के साथ संपर्क में थे।

दोनों आरोपी आईएसआई से वॉट्सएप कॉल के जरिए संपर्क करते थे। इनसे दो मोबाइल भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है कि दोनों ने किस तरह की खुफिया जानकारी दी है। डीजीपी ने दावा किया कि व्यापक जासूसी-आतंकवादी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच चल रही है। पंजाब पुलिस राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सभी आवश्यक कार्रवाई करेगी।

पिछले महीने पकड़ा था यूट्यूबर
इससे पहले पंजाब से जासूसी के आरोप में एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया था। मोहाली एसएसओसी ने रूपनगर के गांव महलान निवासी जसबीर सिंह को पकड़ा था। वह जासूसी के लिए गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के संपर्क में भी था। फिल्हाल वह न्यायिक हिरासत में है। जसबीर तीन बार पाकिस्तान जा चुका है। वह पीआईओ दानिश के संपर्क में था। इसके फोन से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अफसरों के भी नंबर मिले थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने गांव बजवाड़ा व किला बरुन में सीवरेज सिस्टम प्रोजेक्ट की करवाई शुरुआत : 3082.77 लाख रुपए की लागत से उक्त दोनों गांवों में सीवरेज सिस्टम डालने का कार्य डेढ़ वर्ष में होगा पूरा

होशियारपुर, 2 मार्च:  कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहरों के साथ-साथ गांवों के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रही...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

 माहिलपुर , 19 जनवरी : माहिलपुर – गढ़शंकर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। माहिलपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार ए एस...
article-image
पंजाब

पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर उसके पास से चोरी के दोनों मोटरसाईकल किए बरामद : टूटियों की चोरी के आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि एक अन्य व्यक्ति के साथ दो मोटरसाईकल भी किए चोरी

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने दो व्यक्तियों को चोरी की टूटीयों व दो चोरी की वाईकों के साथ ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया गया। एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि एएसआई अवतार सिंह ने...
Translate »
error: Content is protected !!