शिकारी देवी माता के दर्शनों को जा रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार, 2 की मौत 5 घायल

by
एएम नाथ। मंडी : मंडी के जंजैहली स्थित माता शिकारी देवी के दर्शनों के लिए जा रही एक कार आहूण के समीप खाई में गिरने से 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं।
हादसे में मृतकों में एक दम्पति जबकि घायलों में उनके 2 बच्चे, सास-ससुर व एक भांजा शामिल है। घटना के तुरंत बाद घायलों को सिविल अस्पताल बगस्याड़ ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नेरचौक मैडीकल कालेज रैफर किया गया है।
दुघर्टना में मृतकों की पहचान 24 वर्षीय नीलम पत्नी संदीप कुमार गांव राजपुरा, तहसील सदर व जिला बिलासपुर और संदीप निवासी राजपुरा के रूप में हुई है।
वहीं घायलों में 4 वर्षीय हर्ष पुत्र संदीप, एक वर्षीय पूर्वी पुत्री संदीप, 48 वर्षीय धर्मपाल पुत्र जगत राम निवासी रामशहर, जिला सोलन, 48 वर्षीय राजो देवी पत्नी धर्मपाल निवासी रामशहर, जिला सोलन और 20 वर्षीय बलदेव राज पुत्र बबलू राम निवासी कलर आनन्दपुर पंजाब के रूप में हुई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप अपनी पत्नी, बच्चों, भांजे और सास-ससुर के साथ माता शिकारी देवी के दर्शनों के लिए जा रहा था। इसी बीच चैलचौक-जंजैहली सड़क पर आहुण के समीप गाड़ी अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया।
इस हादसे में संदीप ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसकी पत्नी नीलम ने बगस्याड़ अस्पताल में दम तोड़ दिया।
डीएसपी करसोग ने कहा कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की छानबीन जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नैला स्कूल के छात्र छात्राओं ने हिम गौरव आईटीआई में लिया तकनीकी शिक्षा का ज्ञान : आईटीआई कोर्स करने वाले छात्र छात्राओं को हिमाचल सरकार 1000 रूपया व 1500 रूप्या देती है कौशल विकास भत्ता प्रतिमाह

ऊना। 18 मार्च : हिमाचल व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत सन्तोषगढ़ में संचलित हिम गौरव आईटीआई में मंगलवार को विलासपुर जिला के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नैला के विधार्थियों ने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सराज विधानसभा क्षेत्र में 30.32 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं का मुख्यमंत्री लोकार्पण और शिलान्यास किए

सराज : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के बागाचनोगी के कुठेड़ में 4.50 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भवन और बागाचनोगी में 37 लाख रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना उपमंडल के 355 आंगनवाड़ी केन्द्रों में चुनाव में जन भागीदारी बढ़ाने तथा मत प्रतिशत में बढ़ोतरी के मकसद से हुए जागरूकता कार्यक्रम

ऊना, 20 मार्च। लोकसभा चुनाव में जन भागीदारी बढ़ाने तथा मत प्रतिशत में बढ़ोतरी के मकसद से ऊना जिला प्रशासन लोगों को मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रंगरेलियां मनाते दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पकड़े गए बीजेपी नेता : सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई अश्लीलता

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले  बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़  का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह हाईवे पर ही एक महिला के साथ गंदा काम करते हुए नजर...
Translate »
error: Content is protected !!