शिक्षण संस्थानों के आस-पास तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : DC मुकेश रेपसवाल

by

तंबाकू मुक्त पंचायत घोषित होने पर पांच लाख रुपए की राशि का है प्रावधान

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा है कि ज़िला में सभी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित करने के लिए विशेष मुहिम के तहत गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित बनाया जाए।
उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) तथा कोटपा (सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित बनाने के साथ तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता एवं जानकारी लाने के लिए सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।


मुकेश रेपसवाल आज मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित ज़िला स्तरीय समन्वय समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
ज़िला में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को पूर्ण प्रभावी रूप से कार्यान्वित करने के लिए उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को 31 मई की समय सीमा निर्धारित करते हुए ज़िले में सभी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त संस्थान घोषित करने के ‘सेल्फ सर्टिफिकेशन’ प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पूरी कर संबंधित चिकित्सा अधिकारी को प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने प्राथमिक पाठशाला भवनों में तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान के साइन बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को विद्यालय प्रबंधन समिति के सहयोग से शिक्षण संस्थान की एक सौ (100 यार्ड) गज की परिधि के भीतर तबाकू उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित बनाने के लिए विशेष महिम शुरू करने को कहा। उन्होंने ज़िला में कोटपा अधिनियम के प्रावधानों को कड़ाई से लागू करने के भी निर्देश दिए।
मुकेश रेपसवाल ने पंचायत स्तर पर प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि सरकार द्वारा तंबाकू मुक्त पंचायत घोषित होने पर पांच लाख रुपए की राशि उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के साथ ज़िला विकास अधिकारी एवं ज़िला पंचायत अधिकारी को भी संयुक्त रूप से कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
उपायुक्त ने समन्वय समिति और ज़िला व खंड स्तरीय उड़न दस्तों को प्रभावी बनाने को भी कहा।
बैठक में इससे पहले मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर ने स्वागत संबोधन रखते हुए ज़िला स्तर पर आयोजित की जा रही विभिन्न विभागीय गतिविधियों की जानकारी रखी।


ज़िला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. करण हितेषी ने बैठक में कार्यवाही का संचालन किया।
पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र चौधरी, उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह, प्रारंभिक शिक्षा बलवीर सिंह, ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन, पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से मनोचिकित्सक डॉ. कृति सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में ज़िला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. करण हितेषी ने तंबाकू उत्पादों के इस्तेमाल से होने वाले असाध्याय रोग-कैंसर की जानकारी रखते हुए बताया कि इन पदार्थों के निरंतर प्रयोग से रोगी विभिन्न बीमारियों के चलते कैंसर होने से पहले ही मृत्यु का शिकार बन जाता है। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में तंबाकू उत्पादों की लत को छोड़ने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सीय सेवाएं एवं परामर्श उपलब्ध है।
उपायुक्त ने वर्ल्ड हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर मासिक कार्यक्रम का किया शुभारंभ किया।
उपायुक्त मुकेश मुकेश रेपसवाल ने इस दौरान वर्ल्ड हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर 16 जून तक चलने वाले मासिक कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत हाइपरटेंशन से पीड़ित लोगों में जानकारी और जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें चिकित्सकों द्वारा लोगों की जांच के साथ क्षमता विकास को लेकर जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट मीटिंग : महिलाओं, ग्रामीणों, कर्मचारियों और बेरोजगारों को दी बड़ी राहत

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना को मंजूरी प्रदान की गई। यह योजना केंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 1 जुलाई से होंगे चंबा प्रवास पर

चंबा 29 जून :विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया 1 जुलाई से चंबा प्रवास पर होंगे। यह जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वे 1 जुलाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साढ़े तीन लाख रुपए की लागत से बनने वाले महिला मण्डल भवन लोगों को किशोरी लाल ने किया समर्पित

बैजनाथ, 16 दिसंबर :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने ग्राम पंचायत हरेड़ के वार्ड न. 4 में साढ़े तीन लाख रुपए की लागत से बनने वाले...
हिमाचल प्रदेश

युवक की मौत : गरोला-बासदा-सवाई मार्ग पर गहरी खाई में लुढ़की कार

एएम नाथ। चंबा :   जिला चंबा के गरोला-बासदा-सवाई सड़क पर एक ऑल्टो कार हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में एक व्य​क्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल हुआ...
Translate »
error: Content is protected !!