शिक्षा गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के लिए स्कूलों का किया जा रहा युक्तिकरण : रोहित ठाकुर

by

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के चंबा पहुंचने पर विधायक नीरज नैय्यर , जिला अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों ने किया स्वागत

एएम नाथ। चंबा, 21 फरवरी : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के चंबा पहुंचने पर परिधि गृह में विधायक नीरज नैय्यर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन, विभिन्न जिला अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
रोहित ठाकुर ने इस दौरान प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा जिला चंबा में की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का धरातल पर आकलन कर भविष्य में उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों पर विचार किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कम नामांकन वाले विद्यालयों में की जा रही युक्तिकरण प्रक्रिया शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की जा रही है।
उन्होंने कहा कि गत 10 वर्षों के दौरान देशभर में लगभग 90 हजार विद्यालयों का युक्तिकरण किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य संसाधनों का पूर्ण एवं प्रभावी सदुपयोग सुनिश्चित करना है।
साथ में उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में युक्तिकरण किए गए अधिकांश विद्यालयों में नामांकन शून्य अथवा कम था। विद्यालयों का युक्तिकरण निर्धारित मानकों को आधार बनाकर किया गया है।
उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि संसाधनों का समुचित उपयोग करने से प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी।
उन्होंने इस दौरान लोगों की विभिन्न समस्याओं का भी समाधान किया।
शिक्षा मंत्री को इस दौरान विभिन्न संगठनों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सम्मानित भी किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किन 6 नेताओं को बुलाया गया दिल्ली ? : 10 दिनों के अंदर होगा कांग्रेस के संगठन विस्तार !!

एएम नाथ l शिमला : हिमाचल कांग्रेस में इन दिनों हलचल मची हुई है. पार्टी का राज्य संगठन नवंबर 2024 से ठप पड़ा था, जब मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य, जिला और ब्लॉक इकाइयों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट ने दिया आदेश – 2012 से पहले पदोन्नत सीएचटी को प्रमोशनल इंक्रीमेंट का दिया जाए लाभ

एएम नाथ । शिमला : 1 दिसंबर 2012 से पहले पदोन्नत हुए सीएचटी को हेड टीचर पद के प्रमोशनल इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की न्यायाधीश ज्योत्सना रिवॉल दुआ की अदालत ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीआई(एम) का जथा मार्च अभियान नाहन से शुरू : जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उठाई आवाज

एएम नाथ । नाहन, 09 मार्च । सीपीआई-एम हिमाचल प्रदेश की राज्य कमेटी द्वारा जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर चलाया जा रहा जथा मार्च अभियान रविवार को जिला सिरमौर के नाहन से शुरू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नियोजित विकास व अवैध निर्माण रोकने पर दिया बल : नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने बचत भवन चंबा में लगाया जागरूकता शिविर

एएम नाथ। चम्बा : पंचायतों में सुनियोजित एवं संतुलित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उप-मण्डलीय नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय, चंबा ने आज(शुक्रबार) को बचत भवन चंबा के सभागार में एक जागरूकता...
Translate »
error: Content is protected !!