शिक्षा भारती बीएड कॉलेज समूर कलां में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस – बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

by
रोहित जसवाल। ऊना, 24 जनवरी – शिक्षा भारती बीएड कॉलेज समूर कलां में शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) ऊना नरेंद्र कुमार ने की।
डीपीओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि भारत में प्रतिवर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हमारा देश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्तमान समय में देश की बेटियों की लगभग हर क्षेत्र में हिस्सेदारी है, लेकिन अब भी ऐसे कई परिवार हैं जो बेटियों को जन्म नहीं देना चाहते। देश में बालिका दिवस मनाने के पीछे सबसे बड़ा उद्देश्य लड़कियों को सहायता और अलग-अलग तरीके के अवसर प्रदान करना है। राष्ट्रीय बालिका दिवस का महत्व बहुत अधिक है, यह बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के प्रति जागरूक करना है। इसके अलावा बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में सभी लोगों को जागरूक करना भी उद्देश्य है।
कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान से संबंधित नाटक, स्लोगन राइटिंग व भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गई तथा विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी शिव सिंह वर्मा, शिक्षा भारती बीएड कॉलेज समूरकलां के प्रधानाचार्य हंसराज, समस्त कॉलेज स्टाफ और मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्यरत जिला ऊना से ईशा चौधरी, रेखा रानी, श्रुति शर्मा, नवीन ठाकुर व रोहित कुमार उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा बस हादसे में मृतकों के परिजनों को 25 हजार की तत्काल राहत

एएम नाथ। चंबा : तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास हुए दर्दनाक बस हादसे में सात लोगों की मौत और 11 अन्य के घायल होने से क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे...
हिमाचल प्रदेश

आरटीओ कार्यालय में एक अधिकारी कोरोना पॉजीटिव, ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल बंद

ऊना – आरटीओ कार्यालय में एक अधिकारी के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल को बंद कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि कार्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काँग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने हिमाचल विधानसभा पहुंच अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से की शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। शिमला : राज्य सभा सांसद एवं हिमाचल प्रदेश काँग्रेस प्रभारी हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय पहुँची। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी के साथ उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त 41 पदों हेतू 11 और 12 सितम्बर को एसडीएम कार्यालय में होंगे साक्षात्कार

एएम नाथ। करसोग : बाल विकास परियोजना अधिकारी करसोग विपाशा भाटिया ने बताया कि बाल विकास परियोजना करसोग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिका के 41 रिक्त...
Translate »
error: Content is protected !!