शिक्षा मंत्री के आश्वासनो से त्रस्त टीचर्स जलंधर उपचुनाव में करेंगे सरकार का विरोध : डीटीएफ

by

रेगुलराइजेशन, पदोन्नति, तबादले व भत्तों की बहाली को लेकर रैली 30 अप्रैल को
गढ़शंकर : टीचर्स की विभिन्न मांगों को लेकर ओल्ड टीचर्स, शिक्षा प्रोवाइडर, वालंटियर्स की रेगुलराइजेशन, 180इटीटी टीचर्स के लिए पंजाब वेतन आयोग की बहाली, कंप्यूटर टीचर्स की विभाग में रेगुलर मारजिंग, विभिन्न काडरों के टीचर्स को पदोन्नति व उन्हें तबादले के समय पेश आ रही समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षा मंत्री द्वारा दिये गए आश्वासनों से त्रस्त होजर डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के प्रधान विक्रम देव सिंह, महासचिव मुकेश कुमार व वित्त सचिव अश्विनी अवस्थी, ओडीएल टीचर्स यूनियन के राज्य प्रधान बलजिंदर ग्रेवाल, राज्य उपप्रधान जतिंदर सिंह मलेरकोटला व जिला प्रधान सुखदेव डांसिवाल ने बताया कि 30 अप्रैल को जलंधर में रोष व्यक्त करते हुए रैली निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर को शिक्षा मंत्री के साथ हुई मीटिंग में 7654, 3442 व 5178 पदों में रहते 125 के करीब ओडीएल टीचर्स को रेगुलर करने का आश्वासन दिया था लेकिन इसके विपरीत सरकार टीचर्स को पिछले 11 वर्षों से 10300 रुपये वेतन देकर उनका आर्थिक व मानसिक शोषण कर रही है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में कार्य कर रहे शिक्षा प्रोवाइडर, वालंटियर व कम्प्यूटर टीचर्स भी सरकार द्वारा शोषण का शिकार हो रहे हैं। इसी प्रकार 6505 पदों में से 180 इटीटी टीचर्स पर केंद्रीय वेतन आयोग लगा कर उनका पंजाब वेतन आयोग में बनता अधिकार छीन लिया गया है। नई शिक्षा नीति के नाम पर भगवाकरण, निजीकरण व केंद्रीयककरन के एजेंडे को आगे बढ़ाया जा रहा है। डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के उपप्रधान जगपाल बंगी, राजीव बरनाला, गुरपियार कोटली, बेअंत फुलेवाला, जसविंदर औजला व रघवीर भवानीगढ़ ने ऐलान किया कि उक्त मांगो के इलावा ग्रामीण क्षेत्रों के रोके गए भत्तों को बहाल करने, चल रही भर्तियां जैसे कि 4161 टीचर्स काडर, 6635, 2364 व 5994 इटीटी पूरी करने, रिक्त पदों को भरने के लिए इश्तहार जारी करने की मांगों को लेकर 30 अप्रैल को जलंधर में रोष रैली की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप नेता नितन नंदा पर फायरिंग : चंडीगढ़ के पूर्व DSP दिलशेर चंदेल पर लगे आरोप

श्री आनंदपुर साहिब : श्री आनंदपुर साहिब आम आदमी पार्टी के नेता नितन नंदा पर फायरिंग का मामला सामने आया है। उन्हें सिर में गोली लगने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया है ...
article-image
पंजाब

अधिक से अधिक पौधे लगाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी – विजय कुमार भट्टी

पेड़ों के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा- बीरमपुरी गढ़शंकर, 6 अगस्त: जहां पर्यावरण प्रेमियों द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं संस्था शिवालिक...
article-image
पंजाब

कांगड़ा: टांडा में देह व्यापार का पर्दाफाश, एक महिला गिरफ्तार, 2 युवतियां रैस्क्यू

एएम नाथ। कांगड़ा : कांगड़ा में जिस्मफरोशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां टांडा मेडिकल कॉलेज रोड पर स्थित माउंटेन जेम गेस्ट हाउस में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा...
Translate »
error: Content is protected !!