शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : त्यागपत्र सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा

by

नई दिल्ली :  जंतर-मंतर पर जारी जोरदार विरोध-प्रदर्शनों के बीच आखिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। अपने इस बड़े फैसले के पीछे उन्होंने देश के युवाओं के भविष्य, राष्ट्र की एकता और जंतर-मंतर पर बने संवेदनशील हालात का हवाला दिया है।

अपने त्यागपत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि पिछले 10 दिनों के घटनाक्रम को देखकर उनका मन अत्यंत दुखी है और यह उनके लिए किसी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है। जंतर-मंतर और देश भर में बनी स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस माहौल का राष्ट्र-विरोधी ताकतें गलत फायदा न उठा सकें, देश की एकता बनी रहे और किसी भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में न उलझे, इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना त्यागपत्र सौंपने का निर्णय लिया है।

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पत्र में याद दिलाया कि 3 मई 2026 को आयोजित हुई नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितता पाई गई थी, जिस पर भारत सरकार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामला सीबीआई (CBI) को सौंपा, परीक्षा रद्द की और नई तिथि घोषित की। इसके साथ ही अगले वर्ष से इस परीक्षा को सीबीटी (Computer-Based-Test) मोड में कराने का फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि 20 लाख से अधिक छात्रों के हित में ‘Whole of Government Approach’ के तहत काम करते हुए 21 जून 2026 को यह परीक्षा दोबारा पूर्ण कराई गई, जिसके परिणाम 16 जुलाई को घोषित किए गए।

धर्मेंद्र प्रधान ने पत्र में अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही दिन से इस परिस्थिति की जिम्मेदारी ली और कभी मुंह नहीं मोड़ा। उनका संकल्प था कि परीक्षा माफिया के कारण किसी मेधावी छात्र का नुकसान न हो। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान जिम्मेदार पदों पर बैठे कुछ व्यक्तियों ने छात्रों को गुमराह करने और बाधा डालने की कोशिश की, जिससे उनका मन अत्यंत व्यथित हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रभु श्री जगन्नाथ जी के आशीर्वाद से भविष्य में भी देश और युवाओं की सेवा में खुद को समर्पित रखेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थानों में रिक्त पदों के लिए उपचुनाव 29 सितम्बर को

रोहित भदसाली।  ऊना, 31 अगस्त। ऊना जिले में पंचायती राज संस्थानों में किन्हीं आकस्मिक कारणों से रिक्त हुए प्रधान, उप प्रधान व पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए उप चुनाव करवाए जाएंगे। सहायक...
article-image
पंजाब

Narendra Modi Architect of New

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /June 18 :  A press conference praising Prime Minister Narinder Modi’s 12-year administrative tenure was held under the chairmanship of BJP district president Nipun Sharma, with former Union Minister of State Somprakash...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 साल पुराने जुन्गा रियासत के ऐतिहासिक शाही महल में लगी आग

एएम नाथ। जुन्गा/शिमला :  जुन्गा रियासत के ऐतिहासिक शाही महल में आग लगने की दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध और शोकाकुल कर दिया है। इस हादसे में करीब 200 वर्ष पुराने इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में 2.22 करोड़ से बनेगा जल शक्ति भवन, सुधीर शर्मा ने किया शिलान्यास : धर्मशाला में होगी बेहतर पेयजल व्यवस्था को नई पहल, 50 स्थान चिन्हित जहां मिलेगी शुद्ध पेयजल की सुविधा, लोगों को नहीं खरीदना पड़ेगा बोतल बंद पानी

धर्मशाला, 20 जून। धर्मशाला में बेहतर पेयजल व्यवस्था को लेकर एक नई पहल की जा रही है। शहर और आसपास ऐसे करीब 50 स्थान चिन्हित किए गए हैं जहां सभी के लिए शुद्ध पेयजल...
Translate »
error: Content is protected !!