शिक्षा मंत्री को 3 दिन पहले डंसा था जहरीले सांप ने, खुलासा किया सोशल मीडिया पर : सांप दुआरा डंसने पर भी बाढ़ प्रभावित इलाके में राहत कार्यों में जूटे रहे

by
रोपड़:  पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को बाढ़ प्रभावित इलाकों में 15 अगस्त की  राहत कार्यों में जुटे थे। इस दौरान उन्हें सांप ने काट लिया है। इसकी जानकारी खुद मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने  सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर दी और लिखा कि  “भगवान की कृपा से मेरे हलके श्री आनंदपुर साहिब में बाढ़ से बने हालात अब काफी अच्छे हैं।
15 अगस्त को जब मुझे हलके के गांवों में जलभराव की जानकारी मिली तो मैं अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिन-रात लोगों की सेवा में जुट गया।”
       “गुरु साहिब जी द्वारा बख्शी सेवा के दौरान तीन दिन पहले राहत कार्य के दौरान मेरे पैर में एक जहरीले सांप ने काट लिया था। इलाज के दौरान ही मैं वापिस अपने लोगों की सेवा में जुट गया। वाहेगुरू जी की कृपा, आप सभी के आशीर्वाद, प्रार्थना और दुआओं की चकते अब मैं पूरी तरह ठीक हूं। जहर से होने वाली सूजन कम हो रही है।
अब सभी मेडिकल टैस्ट भी सामान्य आए हैं। आप सभी का प्यार, समर्थन और आशीर्वाद ने मुझे सदैव शक्ति और साहस दे रहा है।”
वाहेगुरु सच्चे पातशाह सभी पर मेहर भरा हाथ रखे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीबीआई रेड को लेकर मान का दावा- भाजपा ने पंजाब में चुनावी मुहिम शुरू की, मान बोले- किसी जांच से नहीं डरता

मुख्यमंत्री ने लगाया जांच एजेंसियों के जरिए चुनावी अभियान शुरू करने का आरोप, कहा- किसी भी जांच से नहीं डरते चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने कैंप ऑफिस पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)...
article-image
पंजाब

पराली को आग लगाने के गुरेज करें किसान : समाज को स्वस्थ वातावरण देने के लिए — DC कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने धान की पराली जलाने के रुझान को रोकने के लिए जिला प्रशासन की वचनबद्ध दोहराई पराली को आग न लगाने वाले किसान समाज व वातावरण के प्रति निभा रहे हैं अपनी...
article-image
पंजाब

डेरे के बाबा पर जानलेवा हमला – मन्नू महंत के पेट और पांव में लगी गोलियां : अकेला देख बदमाशों ने दिया अंजाम

 फिरोजपुर  : पंजाब के फिरोजपुर में बदमाशों ने डेरे के बाबा पर जानलेवा हमला किया है। फिरोजपुर के गांव आसल में दो बदमाश मन्नू महंत बाबा पर दनादन गोलियां चला दी। घटना को अंजाम...
Translate »
error: Content is protected !!