शिक्षा मंत्री ने अंटी में किया पंचायत भवन का लोकार्पण : पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

by
एएम नाथ। जुब्बल : शिक्षा मंत्री आज अपने गृह क्षेत्र जुब्बल के प्रवास पर थे जहाँ उन्होंने उप तहसील सरस्वती नगर के अंतर्गत अंटी में 26 लाख रुपए से निर्मित पंचायत भवन (दूसरी मंज़िल) का लोकार्पण किया। साथ ही विधानसभा क्षेत्र की सीमावर्ती पंचायत पंन्द्रानु में “पब्बर वैली यूथ क्लब ” द्वारा आयोजित पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पंन्द्रानु में निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन के निरिक्षण भी किया।
उन्होंने अंटी मे आयोजित एक जनसभा मे उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए स्थानीय लोगों को पंचायत भवन के निर्माण पर बधाई दी और आशा व्यक्त की कि इस भवन के निर्माण से पंचायत के कार्यों में और अधिक सुविधा मिलेगी और जन सामान्य को लाभ मिलेगा।
सड़कों पर व्यय हो रहे करोड़ों
उन्होंने बताया कि जुब्बल नावर कोटखाई मे विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर है, जिसके अंतर्गत यह पंचायत भवन आज जनता को समर्पित किया गया है। 9 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से अंटी चींग सड़क और 12 करोड़ 80 लाख से अंटी सभाड़ सड़क स्त्रोन्नत किया जायेगा। रोहित ठाकुर ने बताया कि अंटी राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर स्थित एक केंद्रीय स्थान है जिससे अंटी, नंदपुर और शुराचली क्षेत्र की पंचायत के निवासी जुड़े हुए हैं। इस दृष्टि से भी अंटी एक महत्वपूर्ण स्थान है और आने वाले समय में इसे और विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजामार्ग 707 पावंटा हाटकोटी हिमाचल और उत्तराखंड को जोड़ने वाला एक महत्पूर्ण राजमार्ग है जिसके निर्माण पर 93 करोड़ रुपए व्यय किये जा रहे हैं। रोहित ठाकुर ने पुलों और सुरक्षा दीवारों के निर्माण को युद्ध स्तर पर जारी रखने के निर्देश दिये भी दिये। इस दौरान उन्होंने इस राजमार्ग पर बन रहे पुलों के निर्माण कार्य का भी निरिक्षण किया।
पंन्द्रानु में 1.70 करोड़ से निर्माणाधीन प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का किया निरिक्षण
अपने दौरे के अगले चरण मे रोहित ठाकुर पंन्द्रानु पहुंचे जहाँ पर उन्होंने 1 करोड़ 70 लाख रूपये से निर्माणाधीन प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के निर्माण कार्य का निरिक्षण किया। उन्होंने बताया कि जुब्बल नावर कोटखाई मे वर्तमान मे 10 प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है जिन्हे पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत किया गया था और यह एक केंद्र भी इनमे शामिल है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इन सभी स्वास्थ्य संस्थानों का निर्माण कांग्रेस सरकार के कार्यकाल मे हुआ है। इस संस्थान के बनने से स्थानीय लोगों को उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
खेल गतिविधियों से युवा रहते हैं स्वस्थ और नशे से दूर
इसके बाद उन्होंने पब्बर वैली यूथ क्लब द्वारा आयोजित पंचायत स्तरीय वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस प्रतियोगिता में 16 पंचायत स्तर और 16 लीजेन्ड और लोकल बुस्टर स्तर की टीमों सहित 32 टीमें भाग ले रही हैं।
उन्होंने स्थानीय नवयुवक मण्डल को इस आयोजन पर बधाई देते हुए बताया कि वर्तमान समय में जहाँ युवा पीढ़ी नशे और अन्य दुर्व्यसनो के जाल में फंसती जा रही है और अपने लक्ष्य से भटक रही है, ऐसे में इस प्रकार के खेल आयोजन अपना एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से जहाँ एक ओर युवाओं का शरीर और मस्तिष्क स्वस्थ और सुदृढ़ बनाता है वहीँ दूसरी ओर वह नशे और अन्य असामाजिक गतिविधियों से भी बचे रहते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार खेलों के विषय में गंभीर है और इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। पूरे प्रदेश भर में 9 खेल छात्रावास है जहाँ पूरे प्रदेश भर से खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें है। ठाकुर राम लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेल छात्रावास (कन्या) इन सभी में सबसे बड़ा छात्रावास बन कर उभर रहा है। इस खेल छात्रावास की स्थापना सन 1987 में हुई थी उस समय से यहाँ वॉलीबाल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता रहा है। किन्तु पिछले 2 वर्षों के दौरान यहाँ कब्बडी और बेडमिंटन दो अतिरिक्त खेलों को भी शामिल किया गया है और अब यहाँ पर वॉलीबाल और कब्बडी की 20-20 सीटों के साथ बेडमिंटन की 15 सीटों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलड़ियों की प्रोत्साहन राशि को बढ़ाया गया है।
***प्रदेश सरकार ने खेल प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में की वृद्धि
रोहित ठाकुर ने कहा कि ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि 3 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये की गई है। रजत पदक विजेताओं के लिए 2 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं के लिए 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये की गई है। इसी प्रकार एशियाई खेलों और एशियाई पैरा खेलों के लिए स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 4 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं के लिए 30 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं के लिए 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये की गई है। प्रदेश सरकार ने राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं के लिए 30 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेताओं के लिए 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये की गई है। रोहित ठाकुर ने स्थानीय युवक मण्डल को 50000 रूपये देने की भी घोषणा की।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, निदेशक हिमफेड भीम सिंह झौटा, पूर्व ज़िला परिषद सदस्य मोतीलाल सिथटा, स्थानीय प्रधान एवं साथ लगती पंचायतों के जन प्रतिनिधि, बीडीओ जुब्बल करण सिंह, नायब तहसीलदार सरस्वती नगर दिनेश शर्मा एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खरड़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों को सांसद मनीष तिवारी ने बांटी 16.50 लाख रुपए की ग्रांट

लोकसभा क्षेत्र का सर्वापक्षीय विकास प्राथमिकता खरड़, 25 नवंबर : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा क्षेत्र के विकास की गति को और आगे बढ़ाते हुए, अपने...
article-image
पंजाब

A Workshop at D.A.

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mat.28 : Indian Association of Parliamentarians on Population and Development (IAPPD), New Delhi organized a workshop on a sensitive theme “Ageing Population in Hoshiarpur District and Punjab: Emerging Challenges and Policy Imperatives” at...
article-image
पंजाब

अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण से पूरा विश्व हुआ धन्यः डा. रमन घई

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण की पहली वर्षगांठ पर सुन्दर नगर वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से एक भव्य सात दिवसीय धार्मिक समारोह आयोजित किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!