शिक्षा मंत्री ने कोटखाई में किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण

by
एएम नाथ। कोटखाई  : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज अपने कोटखाई प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यों के लोकार्पण किये जिसके अंतर्गत उन्होंने उपमंडल दण्डाधिकारी कार्यालय कोटखाई में राजस्व रिकॉर्ड रूम का उद्घाटन किया। इससे पूर्व यह कार्यालय ठियोग में स्थित था। इस कार्यालय के खुलने से कोटखाई क्षेत्र के निवासियों को अपना भूमि से सम्बंधित रिकार्ड प्राप्त करने में सुविधा होगी।
इसके साथ ही उन्होने सब जज कोर्ट परिसर का निरीक्षण भी किया। इस परिसर के निर्माण में 10 लाख रुपए व्यय हुए हैं। रोहित ठाकुर ने बताया कि शीघ्र ही सब जज कोर्ट का क्रियान्वयन भी शुरू कर दिया जायेगा।
इसके साथ ही उन्होंने नवीनस्त्रोन्नत उप मण्डल स्तरीय पशु औषधालय का लोकार्पण भी किया और हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग द्वारा पशु प्रजनन शिविर में हिस्सा लिया।
रोहित ठाकुर ने बताया कि यह पशु औषधालय शिमला जिला का पहला उप मंडलीय पशु औषधालय है जहाँ पर विभिन्न पशुओं, विशेषकर गोधन को लगने वाली बीमारियों का इलाज किया जाएगा और पूरे कोटखाई खंड के नागरिक इससे लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही यहाँ पर सीनियर वेटनरी ऑफिसर और चीफ फार्मासिस्ट के एक-एक पद को शीघ्र ही भरा जायेगा। इस औषधालय के भवन की दूसरी मंजिल का निर्माण भी किया गया है जिस पर 9 लाख रुपए व्यय किए गए हैं।
***दिवानडी कथान्डी सड़क का किया उद्धघाटन
शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत टाहू कथान्ड़ी के अंतर्गत 30 लाख रूपये से निर्मित डेढ़ किलोमीटर लम्बी दिवानडी कथान्डी सड़क का उद्धघाटन भी किया। इस सड़क के निर्माण पर उन्होंने स्थानीय लोगों को बधाई दी। इस बीच ग्राम पंचायत दरकोटि के अंतर्गत 700 मीटर लम्बी मराथू चमैन नाला सड़क के पास होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री का धन्यवाद किया। रोहित ठाकुर ने बताया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के 3 वर्षों के कार्यकाल के दौरान जुब्बल नावर कोटखाई में विकास के नए मील के पत्थर स्थापित हुए हैं, जिसके अंतर्गत जुब्बल नावर कोटखाई में केवल लोक निर्माण विभाग के अधीन सड़क एवं भवन निर्माण में 550 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है और विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर है।
शिक्षा के विषय पर प्रकाश डालते हुए रोहित ठाकुर ने बताया कि सरकार अपने विद्यार्थियों को गुणवतायुक्त एवं सहज व सुलभ शिक्षा प्रदान करवाने हेतू प्रतिबद्ध है जिसके तहत बहुत सारे प्रभावी निर्णय लिए गए हैं। इसी कड़ी में कोटखाई में खुलने वाला केंद्रीय विद्यालय एक बड़ा और महत्वपूर्ण संस्थान है जहाँ पर आने वाले समय में स्थानीय बच्चों को गुणवतायुक्त और आधुनिक शिक्षा प्रदान की जाएगी। रोहित ठाकुर ने बताया कि ग्रामीण परिवेश में केंद्रीय विद्यालय खुलना एक बढ़ी उपलब्धि है।
इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत थरोला से अलग होकर नयी पंचायत “टाहु कथान्डी” के बनने पर भी ग्रामीणों को शुभकामनायें दीं। साथ ही यह विश्वास भी जताया कि नवनिर्मित पंचायत के गठन के बाद विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। रोहित ठाकुर ने बताया कि इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण मराथू थरोला सड़क का उन्नययन कार्य 16 करोड़ रूपये की लागत से प्रगति पर है और 1 करोड़ 75 लाख रुपए से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थरोला का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।
इस अवसर पर जुब्बल नावर कोटखाई कांग्रेस अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, तहसील यूनियन कोटखाई के अध्यक्ष गुमान सिंह चौहान, निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक पवन चौहान, युवा कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष जुब्बल नावर कोटखाई दीपक कालटा, कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित, तहसीलदार कोटखाई एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
***शिक्षा मंत्री ने शकुन सेमटा की असमय मृत्यु पर जताया शोक
रोहित ठाकुर ने कथान्डी गाँव निवासी शकुन सेमटा की असमय मृत्यु पर शोक जताया और शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और सभा स्थल पर दो मिनट का मौन भी रखा।
रोहित ठाकुर ने बताया कि दिवंगत शकुन सेमटा एक अच्छे स्वभाव और मिलनसार युवा थे और कांग्रेस पार्टी के एक सशक्त कार्यकर्ता भी थे। उनके असामयिक देहावसान से पूरे क्षेत्र और कांग्रेस पार्टी को गहरा दुःख पहुंचा है। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मैं एक योद्धा हूं और संघर्ष की भट्टी में तपकर जन सेवा के लिए सदैव तत्पर हूं : भाजपा चोरी-छिपे सत्ता में आने की कोशिश कर रही, जनता देगी जवाब’ – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ।  शिमला  :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के चौपाल के नेरवा में 73.43 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के उपरान्त...
हिमाचल प्रदेश

टैगोर स्कूल कुठाड़ में इन्वेस्टिचर समारोह 7 अप्रैल को समारोह के मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह होंगे

पट्टा मेहलोग, 3 अप्रैल (तारा) : दून क्षेत्र के प्रतिष्ठित टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ के परिसर में सात अप्रैल को वार्षिक इन्वेस्टिचर अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। विद्यायल की निर्देशक प्रधानाचार्य रीता...
हिमाचल प्रदेश

विभागीय परीक्षाएं 18 जून से होगी आयोजित

एएम नाथ। शिमला : डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (एमएसएचआईपीए) शिमला के विभागीय परीक्षा बोर्ड के सचिव दिनेश कुमार शर्मा ने आज यहां बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा, हिमाचल प्रशासनिक सेवा,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई जोगिन्दर नगर के अनुदेशक एनआईटी हमीरपुर में ले रहे हैं अल्प अवधि प्रशिक्षण : उन्नत शैक्षणिक प्रथाओं और शिक्षण उत्कृष्टता पर तकनीकी शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रायोजित है यह 5 दिवसीय प्रशिक्षण

जोगिन्दर नगर, 14 फरवरी: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जोगिन्दर नगर के अनुदेशक ‘उन्नत शैक्षणिक प्रथाओं और शिक्षण उत्कृष्टता’ विषय पर 5 दिवसीय अल्प अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम (एसटीटीपी) में...
Translate »
error: Content is protected !!