शिक्षा मंत्री ने नावर क्षेत्र का दौरा कर निर्माणाधीन घांसीधार-खदराला सड़क तथा टुटुपानी में HPMC द्वारा स्थापित पैकिंग ग्रेडिंग हाउस का किया निरीक्षण

by

शिमला, अकतूबर 15 – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां रोहड़ू उपमंडल के नावर क्षेत्र में घांसीधार- खदराला सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ताकि सड़क का कार्य शीघ्र पूर्ण हो सके । उन्होंने बताया कि इस सड़क के लिए 10 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई है.

इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत कुठाडी के टुटुपानी में HPMC द्वारा स्थापित पैकिंग ग्रेडिंग हाउस का निरीक्षण किया और अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार बागवानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु बागवानों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं जिससे ग्रामीण परिवेश के लोगों को लाभ मिल सके और उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके।

उन्होंने बताया कि जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 300 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और किसानों को अपने उत्पाद फल मंडियों में पहुंचने में कोई असुविधा नहीं होगी। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाया जा् रहा है ताकि घर द्वार पर लोगों को सुविधा उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने आपदा के समय प्रभावित लोगों का दुख साझा किया और राहत राशि प्रदान करते समय मानवीय स्वरूप को प्राथमिकता प्रदान की।

इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत पुजारली नंबर 3 के फरोग गाँव में 15 लाख रुपये से निर्मित होने वाले सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया और महासू देवता मंदिर को 2 लाख रुपये की राशि प्रदान की। उन्होंने वहां पर स्थानीय लोगों की जन समस्याएं सुनी और उनका त्वरित निवारण भी किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया।

इसके उपरांत रोहित ठाकुर ने तीन दिवसीय युवक मंडल टिकरी द्वारा आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की । उन्होंने राज्य के इस खेल को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया और युवक मंडल के सदस्यों को ₹50000 की राशि प्रदान की।
उन्होंने ग्राम पंचायत पुजारली नंबर 4 में टिकरी गाँव में 20 लाख रुपये से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोतीलाल देरटा, एसडीएम रोहड़ू Sunny Sharma, BDO Rohru Hitender Sharma, पार्टी के प्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

37 किलो चरस मामले के मास्टरमाइंड को दिल्ली से किया गिरफ्तार : हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, गोवा भेजी जाती थी चरस

सोलन :  सोलन पुलिस ने 37 किलो चरस मामले के मास्टरमाइंड को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अंडरग्राउंड चल रहा था। आरोपी अर्की क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर किराने की दुकान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुहाड़ा खोली खड्ड में अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना, विधायक पठानिया ने लिया स्थिति का जायजा

एएम नाथ।  शाहपुर, 16 अगस्त। शाहपुर के नजदीक पुहाड़ा में खोली खड्ड में भारी पानी के तेज बहाव के बीच एक अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना मिलते ही उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

CM सुक्खू को कहा “थैंक्यू” : शिमला शहर की माताओं और बहनों ने हर माह 1500 देने के लिए

एएम नाथ। शिमला :   शिमला जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आई सैंकड़ों माताओं और बहनों ने आज ओक-ओवर, शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीआईडी का जांच से इन्कार – पूर्व डीजीपी समेत 10 पुलिस अफसरों के खिलाफ

एएम नाथ। शिमला :  डीजीपी  संजय कुंडू सहित 10 पुलिस अफसरों के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप से संबंधित मामले में सीआईडी ने जांच करने से इन्कार कर दिया है। सीआईडी ने इस बारे में...
Translate »
error: Content is protected !!