शिक्षा मंत्री ने रखी शारौंथा स्कूल भवन की आधारशिला : 2.35 करोड़ से पूर्ण होगा निर्माण कार्य

by

शिमला, 29 जून – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शारौंथा के भवन का शिलान्यास किया।
शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कटिबद्ध है ताकि ग्रामीण परिवेश में रहने वाले छात्रों को घर द्वार पर बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि स्कूल भवन की टेंडर प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाएगी ताकि भवन का निर्माण कार्य आरंभ किया जा सके, जिससे यहां पर पढ़ने वाले छात्रों को इसका लाभ प्राप्त हो सके।
रोहित ठाकुर ने स्कूल भवन के लिए भूमि दान करने वाले स्थानीय लोगों का आभार प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र का एक विशेष स्थान है इसलिए क्षेत्र को शिखर पर ले जाने के हर संभव प्रयास किए जायेंगे।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों के सुधारीकरण पर बल दिया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोगों को अपने उत्पाद को मंडियों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में सड़कों के रखरखाव के लिए उचित निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हर प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध की जाएगी ताकि लोगों को उसका लाभ प्राप्त हो सके।रोहित ठाकुर ने जन समस्याएं सुनी और उनका मौके पर ही निपटारा सुनिश्चित किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, उपमंडल दण्डाधिकारी सन्नी शर्मा, तहसीलदार टिककर अंजना शर्मा, प्रधानाचार्य श्याम लाल धीमान, ग्राम पंचायत प्रधान उषा चौहान, कांग्रेस कमेटी महासचिव जुब्बल कोटखाई योगेश शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अश्व प्रदर्शनी के दूसरे दिन तक कुल 187 घोड़ों का पंजीकरण : किसान गोष्टी का आयोजन, 100 पशुपालकों ने लिए भाग

एएम नाथ । शिमला :  उपमंडल दण्डाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेंदर सिंह ने बताया कि लवी मेला रामपुर के तहत 01 से 03 नवंबर 2025 तक आयोजित किए जा रहे अश्व प्रदर्शनी में अश्वों का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने संबंधी प्रकरण में आरोपी युधवीर सिंह बैंस गिरफ्तार

रोहित जस्वाल।  जिला शिमला पुलिस द्वारा साम्प्रदायिक सद्भावना एवं लोक शांति को प्रभावित करने वाली आपत्तिजनक सोशल मीडिया सामग्री के विरुद्ध त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी युधवीर सिंह बैंस को आज गिरफ्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट : अधिकारियों को जन कल्याण केन्द्रित दृष्टिकोण अपनाए : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक समूह ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। इस समूह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मल्टी टास्क वर्करों को तोहफा, ग्रुप-सी भर्ती में हिमाचलियों को प्राथमिकता

सौर ऊर्जा और दूध उत्पादकों को प्रोत्साहन , राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज शिमला में आयोजित राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!