शिक्षा मंत्री ने राथल मेले मे की शिरकत : कहा… अगले साल से जिला स्तर पर मनाया जायेगा राथल मेला

by

एएम नाथ। शिमला जुब्बल । 09 अगस्त – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज शुराचली क्षेत्र के अंतर्गत ऐतिहासिक और प्रसिद्ध राथल मेले मे शिरकत की।

गौरतलब है कि यह मेला सदियों से मनाया जा रहा है और स्थानीय जनता की आस्था का प्रतीक है। इस मेला में क्षेत्र के 4 प्रमुख देवता बनाड़, देशमौलिया, पवासी और गुडारू भाग लेते है जिनका सम्बन्ध क्रमशः मांदल, ढाडी, भोलाड़ और छुपाड़ी गाँव से है। इस मेला में स्थानीय जनता के साथ-साथ पड़ोसी क्षेत्र रोहड़ू से भी बड़ी संख्या में लोग भाग लेते है। उन्होंने बताया की मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है और जिससे कि पीढ़ी दर पीढ़ी हम अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित होते है और उनसे जुड़े रहते है। रोहित ठाकुर ने इस मेले को अगले वर्ष 2025 से जिला स्तर पर मनाने की भी घोषणा की।

*रोहित ठाकुर ने की वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता*

*भौलाड़ में 1.87 करोड़ से होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण*
इस मेला के दौरान राथल के मेला प्रांगण में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसके समापन समारोह की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की।

स्थानीय जनता को सम्बोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि शुराचली क्षेत्र से उनका एक भावनात्मक सम्बन्ध है जोकि स्वर्गीय ठाकुर रामलाल के समय से चला आ रहा है। खेलों और शारीरिक स्वास्थ्य की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य एक अमूल्य धन है और व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत भौलाड़ मे जल्द ही एक जिम भी खोला जायेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि भौलाड़ में 1 करोड़ 87 लाख रूपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण किया जायेगा।
इसके अतिरिक्त शिक्षा मंत्री ने नवयुवक मण्डल भोलाड़ को 51000 रुपये देने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोतीलाल सिथता, उपमंडल दण्डाधिकारी जुब्बल गुरमीत नेगी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व शीतकालीन खेलों के पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा: मुख्यमंत्री सुक्खू

विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों के एथलीट दल को दी शुभकामनाएं एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इटली के ट्यूरिन में 7 से 16 मार्च, 2025 तक आयोजित किए जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माजरू गांव में भागवत कथा के पांचवे दिन कृष्ण जन्म दिवस मनाया

भगवान को देखने के लिए लोगों का जन सैलाब उमड़ा बद्दी, 2 अप्रैल (तारा) : बद्दी उपमंडल के मजरू में आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा के पांचवे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म दिन मनाया गया। इस दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री शगुन योजना की राशि बन्द करके सरकार गरीबों के साथ कर रही अन्याय

रोजगार न देने पर सरकार के खिलाफ गरजे भाजपा नेता जय सिंह कहा, कार्यालय में की जाएगी तालेबंदी एएम नाथ। चम्बा : बीते 2 सालों से मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत मिलने वाली 31...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा, बीबीएमबी होंगे जिम्मेदार – अगर कुछ जल विवाद को लेकर अप्रिय हुया : मुख्यमंत्री मान

चंडीगढ़, 11 मई :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को चेतावनी दी कि अगर नंगल बांध पर अधिकारियों को भेजा जाना जारी रहा तो हिंसा या कुछ अप्रिय घटना होने पर भारतीय...
Translate »
error: Content is protected !!