शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जोनल स्तरीय खेलों  में सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल हैबोवाल के खिलाडियों ने किया शानदार प्रदर्शन

by

गढ़शंकर :  शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल ऑफ एमिनेंस गढ़शंकर में आयोजित जोनल स्तरीय खेलों  में सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल हैबोवाल के खिलाडियों ने बिभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल हैबोवाल में इस बारे में जानकारी देते हुए सुरिंदर चंद डीपीई ने बताया कि इन खेलों में हमारे सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल हैबोवाल के खो-खो 14 और 17 वर्षीय लड़कियां वर्ग , खो-खो 14 और 17 वर्षीय लड़के वर्ग , कबड्डी 17 और 19 वर्षीय लड़कियां वर्ग , कबड्डी 14, 17 और 19 वर्षीय लड़के वर्ग , बैडमिंटन 19 वर्षीय लड़के वर्ग, वॉलीबॉल 17 वर्षीय लड़के वर्ग, रस्साकशी 17 वर्षीय लड़के वर्ग , योगा 14 वर्षीय लड़कियों वर्ग  में भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में खो-खो लड़कियां 14 और 17 वर्षीय वर्ग , खो-खो लड़के 14 और17 वर्षीय वर्ग , कबड्डी 17 और 19 वर्षीय लड़कियों वर्ग ने जोनल स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी 17 और 19 वर्षीय लड़कों के वर्ग में  पहला स्थान हासिल किया। योगा में 14 वर्षीय लड़कियों के वर्ग में  दूसरा स्थान हासिल किया और पिछले वर्षों की तरह अपनी जीत को बरकरार रखा। प्रिंसिपल कृपाल सिंह और स्कूल इंचार्ज राज कुमार ने खुशी जताई और खिलाड़यों कोबधाई दी।

सरपंच रविंदर पुरी आदर्श नगर, सुरिंदर सिंह सरपंच अंबेडकर नगर, सरपंच दीपक कुमार हैबोवाल, विजय कुमार सरपंच टब्बा, संतोख राम सरपंच सेखोवाल, प्रवीण कुमारी सरपंच कालेवाल बैत, रणजीत सूद सरपंच श्री खुरालगढ़ साहिब, महिंदर सिंह सरपंच हरमा, बीत मंडल अध्यक्ष बिल्ला कंबाला, चेयरमैन रमेश कुमार, हरनेक सिंह ट्रांसपोर्टर, आलोक राणा, महेश पुरी, पिंक राज पुरी, गुरु दत्त भारद्वाज, बीर सिंह हरमा सहित कई अन्य हस्तियों ने प्रिंसिपल और सभी स्टाफ को बधाई दी। इस मौके पर स्कूल प्रभारी राज कुमार, अमरीक सिंह दयाल, सीमा सौंधी, हरपाल सिंह, रण बहादुर, सुधीर कुमार, सुखविंदर कौर, शशि कटारिया, तजिंदर सिंह, कमलजीत सिंह, कुलप्रीत सिंह, सपना सोनी और सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
फोटो : प्रिंसिपल कृपाल सिंह और स्कूल इंचार्ज राज कुमार,सुरिंदर चंद डीपीई व अन्य  बिजेता खिलाडियों के साथ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीत भलाई कमेटी गांवों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों व डिप्टी स्पीकर को सौंपेगी मांगपत्र

गढ़शंकर, 1 अक्तूबर: बीत भलाई कमेटी (इलाका बीत) गढ़शंकर की विशेष बैठक गांव अचलपुर में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष बलवीर सिंह बैंस ने की। प्रेस सचिव रामजी दास चौहान ने बताया...
article-image
पंजाब

देहरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन व सहायिका के भरे जाएंगे 13 पद

देहरा /तलवाड़ा :  बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन उपमंडल देहरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 13 रिक्त पद भरे जाएंगे। देहरा के बाल विकास परियोजना अधिकारी सुशील शर्मा ने...
article-image
पंजाब

शिव मंदिर बंसी नगर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आज निकाली जाएगी शोभायात्रा

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभात फेरियां 26 फरवरी को होगी संपन्न होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव मंदिर बंसी नगर एवं बंसी नगर वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से...
article-image
पंजाब

34 वर्षीय युवक की दुबई में हत्या : युवकों ने पंकज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, खून से लथपथ पंकज घटनास्थल पर दर्द से छटपटाता रहा , कुछ देर बाद मौके पर ही मौत

जालंधर : पंजाब के जालंधर कैंट से सटे जमशेर खास के पट्टी सेखों निवासी 34 वर्षीय युवक की दुबई में हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बलविंदर के बेटे पंकज डौल के रूप में...
Translate »
error: Content is protected !!