शिक्षा विभाग में 44 प्रिंसीपल को DEO के पद पर मिला प्रमोशन : 13 प्रिंसीपल को सहायक डायरेक्टर

by

चंडीगढ़। शिक्षा विभाग पंजाब में आज एक दशक बाद प्रिंसीपल से डीईओ और सहायक डायरेक्टर के पद के लिए विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक की गई।

इसमें 44 प्रिंसीपल को डीईओ के तौर पर और 13 प्रिंसीपल को सहायक डायरेक्टर स्कूल शिक्षा विभाग के तौर पर तरक्की दी गई है। विभागीय पदोन्नति कमेटी का नेतृत्व केके यादव सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया गया।  विभागीय पदोन्नति कमेटी द्वारा जिन नामों को पदोन्नति के लिए सहमति दी गई थी, उन नामों पर स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस द्वारा मुहर लगा दी गई है। स. बैंस ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि विभाग के हरेक स्तर पर योग्य कर्मचारियों की पदोन्नतियों के कार्य में तेजी लाई जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के बीएबीएड सेमेस्टर-1 और बी.एस. सी. बी. एड. सेमेस्टर-1 के परिणाम शानदार

गढ़शंकर, 4 अप्रैल : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिक्षा विभाग में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीएबीएड सेमेस्टर 1 और बी.एस. सी. बी. एड. सेमेस्टर 1 के परिणाम शानदार रहे है। खालसा...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोनाली फोगाट की मौत के मामले में नए खुलासे : पीए सुधीर सांगवान व सुखविन्द्र सांगवान पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप

दिल्ली: सोनाली फोगाट की मौत के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। शक की सुई लगातार सोनाली के पीए सुधीर सांगवान पर जाकर टिक रही है। अब सोनाली के छोटे भाई रिंकू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘सेब सम्राट’ हरिमन शर्मा को मिला पद्मश्री अवार्ड : गर्म इलाकों में सेब की खेती कर रच दिया इतिहास

रोहित जसवाल।  बिलासपुर।  धारणा को जिला बिलासपुर के उपमंडल घुमारवीं के तहत गलासीं गांव निवासी हरिमन शर्मा ने बदल दिया कि  सेब के पौधे देखने हैं या फिर ताजे सेब का मजा लेना है...
Translate »
error: Content is protected !!