शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे कला अध्यापक के 22 पद

by

ऊना, 12 नवंबर – उपनिदेशक एलेमेंटरी एजुकेशन ऊना में कला अध्यापक के 22 पद अनुबंध आधार पर अधिसूचित किए गए है। इस संबंध में जानकारी जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि कला अध्यापक की भर्ती हेतू अनारक्षित श्रेणी में 17 व ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 5 पद 31.12.2005 बैच के अभ्यार्थी पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं में 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण तथा कला अध्यापक में दो साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है या कला स्नातक फाईन आर्टस के साथ 50 प्रतिशत अंक या स्नातकोत्तर फाईन आर्टस के साथ पास होना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
अनीता गौतम ने योग्य अभ्यार्थियों का आहवान किया है कि वह अपने संबंधित रोजगार कार्यालय में 15 नवंबर तक सम्पर्क करना सुनिश्चित करें ताकि अभ्यार्थी के नाम शिक्षा विभाग को प्रायोजित किए जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के मुकाबले कांग्रेस की रैलियां हाफ : प्रधानमंत्री, भाजपा के मुख्यमंत्रियों, कैबिनेट मंत्रियों राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित बढ़े नेता कर रहे हिमाचल में रैलिया

शिमला। हिमाचल विधानसभा में प्रधानमंत्री मोदी खुद, कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, सात से अधिक केंद्रीय मंत्रियों व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित दूसरे बड़े नेता एक ही दिन में 3- 4 रैलियां कर रहे...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

23 वर्षीय युवक का शव बरामद : बीनेवाल के जंगल में हिमाचल के हरोली के गांव नंगल के अमनदीप का

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीनेवाल के जंगल में 23 वर्षीय युवक अमनदीप सिंह का मिला। पुलिस ने युवक का शव कबजे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौप दिया। हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं अस्पताल में अत्याधुनिक रोबोटिक आई मशीन का शुभारंभ

रोहित जसवाल।  घुमारवीं, 14 जनवरी :  घुमारवीं अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम उठाया गया। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने अत्याधुनिक रोबोटिक आई मशीन का उद्घाटन किया। यह...
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय चयन ट्रायल की तिथि व स्थान में बदलाव

एएम नाथ। चम्बा : पूर्व में जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चंबा, जिला चंबा हि० प्र०द्वारा जारी प्रेस नोट के माध्यम से सूचित किया गया था कि अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के खिलाड़ियों...
Translate »
error: Content is protected !!