शिक्षित महिलाएं भी जनसंख्या नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण अदा कर सकती :राघव शर्मा , हिमकैप्स बढे़ड़ा में मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस

by

ऊना:11 जुलाई: हिमकैप्स काॅलेज बढे़ड़ा में आज विश्व जनसंख्या दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रमें में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस अवसर पर उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व में बढ़ती जनसंख्या पर्यावरण के लिए एक चुनौती है तथा इससे निरंतर प्राकृतिक संसाधनों की कमी हो रही है। जिससे निपटने के लिए देश की युवा पीढ़ी को महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षित महिलाएं भी जनसंख्या नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण अदा कर सकती है। इसलिए महिलाओं सहित समाज में प्रत्येक वर्ग का शिक्षित होना अत्यंत जरूरी है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस की थीम आठ विलियन की दुनिया, सभी के लिए एक लचीले भविष्य की ओर अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार व विकल्प सुनिश्चित करना हैं ताकि हर किसी के अच्छे व सुनहरे भविष्य के साथ सभी के लिए अधिकार व विकल्प सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि भारत वर्ष की आबादी 140 करोड़ पार कर गई है और हम जनसंख्या की दृष्टि से चीन के बाद दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने कहा कि इसस थीम के उद्देश्य की प्राप्त के लिए जनसंख्या नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य की प्राप्त के लिए सरकारी स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा विभिन्न नीतियों व कार्यक्रमों के विषय में समय-समय पर लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूकता भी किया जा रहा है।
उपायुक्त ऊना ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए जिला प्रशासन ऊना द्वारा आशीर्वाद योजना नामक अनूठी पहल की है जिसके तहत माता चिंतपूर्णी ट्रस्ट के माध्यम से 23 लड़कियों को जीएनएम को निजी शिक्षण संस्थानों में निःशुल्क कोर्स करवाया जा रहा हैं।
इस मौके पर हिमकैप्स काॅलेज की जीएनएम की छात्राओं ने भाषण व स्किट मे माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर हिमकैप्स के अध्यक्ष देसराज राणा, पूर्व अध्यक्ष कैप्टन जगदेव, सदस्य ठाकुर कशमीर सिंह, प्रधानाचार्य डाॅ वरिंद्र कौर, फैक्लटी सदस्य व काॅलेज छात्राएं उपस्थित रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा सरकार के दो वर्ष उपलब्धियों से परिपूर्ण – प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग का समान विकास किया सुनिश्चितः राजीव शुक्ला

एएम नाथ / रोहित जसवाल। बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आज बिलासपुर के लुहणू मैदान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 नाबालिग कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत

हरिद्वार :  ज्वालापुर क्षेत्र में शुक्रवार को जटवाड़ा पुल के पास चंडीगढ़ निवासी 16 से 18 साल की उम्र के चार नाबालिग कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एम्स बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा : एमबीबीएस के प्रशिक्षु डॉक्टर ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

मृतक छात्र की पहचान परीक्षित पुत्र ए. के. लेखी निवासी इंदौर मध्य प्रदेश के रूप में हुई एएम नाथ। बिलासपुर : हिमाचल के जिला बिलासपुर के तहत कोठीपुरा स्थित एम्स में एक दर्दनाक हादसा...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शहर की सड़कों पर बलात्कार के आरोपियों ने निकाला विजय जुलूस : गैंगरेप के 7 आरोपियों ने कोर्ट से जमानत मिलने के बाद

कर्नाटक के बहुचर्चित हावेरी गैंगरेप केस में आरोपियों को जमानत मिलते ही ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने कानून और समाज दोनों को शर्मसार कर दिया। आरोपियों को जेल से रिहा होते ही फूल-मालाओं...
Translate »
error: Content is protected !!