शिमला जिला के बच्चों की पहली हवाई यात्रा : “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत केरल के लिए हुए रवाना

by

एएम नाथ। शिमला :  भारत सरकार की पहल “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के अंतर्गत शिमला जिला के 26 छात्र-छात्राओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज केरल राज्य के लिए रवाना हुआ। इस दल में 19 बालिकाएं व 7 बालक शामिल हैं। जिनका नेतृत्व जिला संयोजक डॉ. मामराज पुंडीर कर रहे हैं।

इस यात्रा की खास बात यह है कि अधिकांश विद्यार्थियों के लिए यह जीवन की पहली हवाई यात्रा है। हवाई यात्रा का अनुभव बच्चों के लिए रोमांच, आत्मविश्वास और गौरव से भरा हुआ है।
डॉ. मामराज पुंडीर जिला संयोजक ने कहा कि “यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि बच्चों के लिए एक नई दुनिया के दर्शन का अवसर है। पहली बार हवाई जहाज़ में बैठना उनके सपनों को पंख देगा। यह अनुभव उनके जीवन और सोच दोनों को ऊँचाइयाँ देगा।”
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य केरल की संस्कृति, भाषा, भोजन और जीवनशैली को जानना है। इसके साथ राष्ट्रीय एकता और अंतरराज्यीय समन्वय को बढ़ावा देना है। विद्यार्थियों को प्रेरणा और आत्मनिर्भरता का अनुभव कराना है।
यह यात्रा 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक रहेगी।
इस यात्रा में जिला शिमला के खंड रामपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थैली चकती, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चीड़गांव मुस्कान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनाटी, कोमल मेहता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ागांव कविता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर गर्ल्स की इशिता, प्राची, पारुल, आन्या, सभ्यता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नितिका, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रचोली इशिता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोरे नव्या शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग गर्ल्स आस्था शर्मा, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहड़ू जितेंद्र, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टूटू आदित्य,पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन उदित, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग बॉयज आदित्य, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी अदिति राज नेगी, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुपवि आरती, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माहौरी अनुज ठाकुर, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरस्वतीनगर तन्मय, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसंतपुर रिया, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मेहली, नीलम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुबलू स्नेहा, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुपवि अभेय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार गौरा अनुष्का चौहान,,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थैली चकती मुस्कान शामिल है।
डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती से शुरू की थी जिसका मकसद सम्पूर्ण भारत को एक धागे में बांधना है, भारत सरकार और हिमाचल सरकार के सौजन्य से ग्रामीण परिवेश के बच्चों को केरल राज्य की संस्कृति, उनका रहन सेहन, रीति रीवाज के साथ साथ नेशनल इंतिग्रेशन को बढ़ावा देना है।इस दौरे में ठियोग स्कूल की अध्यापिका सीमा शर्मा एक भारत श्रेष्ठ भारत में उत्कृष्ट कार्य के रूप में बच्चों के साथ रहेगी। जिला उप शिक्षा निदेशक श्रीमान बलविंद्र गुलेरिया और शिमला डाइट के प्रधानाचार्य श्रीमान जय देव नेगी ने बच्चों को शुभकामनायें देते हुए कहाँ कि यह शिमला जिला के बच्चों की मेहनत और शिक्षकों की मेहनत का नतीजा है। सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मान के लिए बधाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लेह पहुंची मनाली की गाड़ियों में हुई तोड़फोड़ : मनाली बाइक एसोसिएशन ने किया चक्का जाम

मनाली : लेह पहुंची मनाली की गाड़ियों में हुई तोड़फोड़ से गुस्साए मनाली बाइक एसोसिएशन ने सोमवार को चक्का जाम कर लद्दाख बाइकर एसोसिएशन मुर्दाबाद के नारे लगाए और सड़क पर चक्का जाम कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेब सीजन के दृष्टिगत सड़कों के रखरखाव पर दिया जाएगा विशेष ध्यान : एसडीएम की अध्यक्षता में फल उत्पादकों और ट्रक ऑपरेटर यूनियन की बैठक आयोजित, बागवानों की सुविधा के लिए होगी कमेटी गठित

एएम नाथ। करसोग : सेब सीजन के दृष्टिगत करसोग के फल उत्पादकों और ट्रक ऑपरेटर यूनियन की बैठक का आयोजन कार्यवाहक एसडीएम व तहसीलदार करसोग कैलाश कौंडल की अध्यक्षता में किया गया। सेब सीजन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देसी शराब की 100 पेटियां बरामद : वाहन में सवार चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया

भराड़ी थाना पुलिस ने पिकअप जीप से देसी शराब की 100 पेटियां पकड़ी हैं। वाहन में सवार चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। आरोपी शराब को बिना किसी दस्तावेज के ले जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीबीआई से केस वापस लेने के लिए बेकरार होने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर

सरकार के प्रयासों से साफ है बहुत बड़ी धांधली से जुड़े हैं विमल नेगी की मौत के तार सरकार की बेताबी बता रही है बहुत लोगों का जेल इंतजार कर रही है पहले सीबीआई...
Translate »
error: Content is protected !!