शिमला जिला में 710 पोलियो बूथ किए जाएंगे स्थापित : पल्स पोलियो अभियान 03 मार्च को किया जाएगा आयोजित

by
शिमला 06 फरवरी – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस, पोलियो, जोकि 03 मार्च, 2024 (रविवार) को मनाया जा रहा है, के संदर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पल्स पोलियो बूंद 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों को पिलाई जाती है ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित की जा सके और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण संभव हो सके। उपायुक्त ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग इस अभियान के तहत संवेदनशील वर्गों के लिए प्रचार-प्रसार अभियान आयोजित करेगा ताकि इस अभियान के तहत जिला में 52 हजार लक्षित बच्चों को पोलियो की बूंद पिलाई जा सके। इसके अतिरिक्त अस्थायी आबादी के 10 हजार बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाई जाएगी।
अनुपम कश्यप ने बताया कि जिला शिमला में पोलियो के 710 बूथ स्थापित किए जाएंगे और शिमला शहरी क्षेत्र में 33 पोलियो बूथ व पुराना बस अड्डा, नया आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन, लक्कड़ बाजार बस अड्डा तथा शोघी पुलिस बैरियर में ट्रांजिट पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य, आयुर्वेद, महिला एवं बाल विकास, पुलिस व परिवहन विभाग सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा इन विभागों को बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि इस मुहिम में अतिव्यापी की समस्या उत्पन्न न हो। इसके अतिरिक्त उन्होंने शहर के आईजीएमसी नर्सिंग कॉलेज व निजी नर्सिंग कॉलेजों से पोलियो अभियान में सहयोग की अपील की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुरेखा चैपड़ा ने बैठक का संचालन किया और उपायुक्त को पोलियो अभियान की गतिविधियों से अवगत करवाया।
बैठक में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल के डाॅ. मुनीश सूद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, नर्सिंग कॉलेज के प्रतिनिधि व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन करने की तिथि 31 दिसम्बर तक बढ़ी

रोहित जसवाल।  ऊना 17 दिसम्बर। बाल विकास परियोजना कार्यालय गगरेट के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए मांगे गए आवेदनों की तिथि को बढ़ाकर 31 दिसम्बर, 2024 का दिया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने 32 मील में किया भू-स्खलन प्रभावित सड़क का निरीक्षण : विभाग को दिए सड़क बहाली के कार्य में तेजी लाने के निर्देश

धर्मशाला, 11 अगस्त। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज शुक्रवार को पठानकोट-मंडी राजमार्ग पर 32 मील के पास हो रहे भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान एनएचएआई के अधिकारी भी मौके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों की सत्यापन प्रक्रिया का कार्य 21 अगस्त तक चलेगा – DC राघव शर्मा

ऊना, 1 अगस्त – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटि रहित व अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में विद्यमान प्रविष्टियों के सत्यापन का कार्यक्रम आरम्भ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

“ऑनलाइन हो हिमाचल विधानसभा की कार्यवाही : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री”

एएम नाथ। धर्मशाला, 2 जुलाई :  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज धर्मशाला विधानसभा में एक महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा कि प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही को अब ऑनलाइन किया जाना चाहिए, ताकि प्रदेश और...
Translate »
error: Content is protected !!