शिमला में कम होगी भीड़ : माउंटेन सिटी परियोजना के तहत नई सिटी बनाई जाएगी

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल की राजधानी शिमला में भीड़ को कम करने के लिए माउंटेन सिटी परियोजना के तहत नई सिटी बनाई जाएगी l कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार के विकास के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए शिमला के विकास नगर में अत्याधुनिक व्यावसायिक परिसर का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए विषय विशेषज्ञ सलाहकार की सेवाएं ली जाएंगीl
. प्रदेश की पारिस्थितिकी और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना में कुशल नियोजन को किया जाएगा.मौहल भाटी में खरीदी जाएगी 125 कनाल जमीनराजेश धर्माणी ने कहा कि हिमुडा को पर्यटन आधारित परियोजनाओं के निर्माण की दिशा में कार्य करना चाहिए. इसके लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में जमीन की खरीद संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा की गई. जिला कांगड़ा के नरघोटा में प्रस्तावित पर्यटन गांव परियोजना की भी समीक्षा हुई. इस दौरान जिला कांगड़ा की ज्वालामुखी तहसील में मौहल भाटी में 125 कनाल भूमि की खरीद को स्वीकृति प्रदान की गई. उन्होंने कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हिमुडा को औद्योगिक क्षेत्रों में परियोजनाओं के निर्माण और परियोजनाओं के मार्केटिंग की दिशा में भी काम करना चाहिए. इस बैठक में एग्रीगेटर्ज और रेरा से प्राधिकृत रियल एस्टेट एजेंटों की सेवाएं लेने के लिए विचार विमर्श किया गयाl
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उच्च विद्यालय पकोटी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न: आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति की जानकारी होना आवश्यक – संजय अवस्थी

अर्की :  मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) ने कहा कि छात्रों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपनी परम्पराओं, रिति-रिवाजों और संस्कृति की जानकारी होना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला के मिडिल बाजार में गुलाब जामुन में मिले कॉकरोच और कीड़े : खाद्य विभाग ने मौके पर नष्ट करवाया सामान

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों पर की छापेमारी; संचालक को लगाई फटकार, खाद्य गुणवत्ता सुधारने के निर्देश शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने शनिवार को...
article-image
पंजाब

‘तू मुझसे ज्यादा कमाती है, थार लेकर दे’, मांग पूरी नहीं हुई तो बालों से घसीटते पत्नी से मारपीट का आरोप; बाल पकड़कर सड़क पर पटका और लातें मारीं, घटना सीसीटीवी में कैद

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले में घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है, जहां थार एसयूवी और महंगी स्पोर्ट्स बाइक की मांग को लेकर पति पर अपनी पत्नी से मारपीट करने के आरोप लगे...
article-image
पंजाब

विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी में मनाया गया पृथ्वी दिवस

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी, होशियारपुर में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम विद्या मंदिर संस्थान की वरिष्ठ सदस्या और जानी मानी लेखिका प्रोफेसर नज़म रियाड़...
Translate »
error: Content is protected !!