शिमला में फोरलेन टनल से फिर नुकसान : चलौंठी में दरारें आने से खाली करवाए घर, मचा हड़कंप

by

नुकसान का आकलन करेगी जिला प्रशासन की कमेटी

एएम नाथ। शिमला : राजधानी शिमला के चलौंठी क्षेत्र में फोरलेन परियोजना के तहत बन रही टनल एक बार फिर नुकसान की वजह बन गई है।
टनल निर्माण के चलते एक छह मंजिला मकान में गंभीर दरारें आने के बाद प्रशासन ने एहतियातन उसे खाली करवा दिया। देर रात लगभग 10 बजे मकान में रह रहे 15 परिवारों को कड़ाके की ठंड के बीच घर छोड़ना पड़ा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने नुकसान के आकलन के लिए एसडीएम शिमला ग्रामीण की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन कर दिया है। उपायुक्त ने बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित मकान को खाली करवाया और लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। फिलहाल फोरलेन निर्माण कार्य को पूरी तरह से रोक दिया गया है।
मकान में रह रहे किराएदारों के अनुसार करीब तीन दिन पहले मकान की दीवारों पर हल्की दरारें दिखाई देने लगी थीं, जो धीरे-धीरे गंभीर होती चली गईं।
मकान के ठीक नीचे फोरलेन की टनल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा आसपास के अन्य मकानों और सड़क पर भी दरारें देखी गई हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
उपायुक्त ने बताया कि गठित कमेटी में एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा के अलावा तहसीलदार संजीव गुप्ता, एसडीओ पीडब्ल्यूडी महावीर कश्यप और एसडीओ डीआरडीए प्रदीप मेहता शामिल हैं।
यह कमेटी एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
वहीं, स्टेट जियोलॉजिस्ट ने भी नुकसान के कारणों की जांच शुरू कर दी है और एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देने की बात कही है।
मलबे से भर गई टनल
चलौंठी क्षेत्र में जिस टनल के दोनों छोर 23 दिसंबर को मिल गए थे, उसकी कुल लंबाई करीब 410 मीटर है। टनल का निर्माण न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड से किया गया था। हालांकि, हाल ही में किए गए विस्फोट के बाद टनल के भीतर भारी मात्रा में मलबा भर गया, जिससे टनल पूरी तरह बंद हो गई है।
एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर सदानंद मोहंती ने पुष्टि की है कि टनल में मलबा भर गया है और इसके कारणों की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय राजनीति में अटल जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता – मुकेश अग्निहोत्री

पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर उप मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि रोहित भदसाली ।शिमला, 16 अगस्त – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के साथ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रवनीत बिट्टू हो सकते हैं पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष

जल्द ही पंजाब भाजपा में बड़े बदलाव हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को पंजाब भाजपा की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. दरअसल, कुछ समय पहले पंजाब भाजपा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरजीत भरमौरी ने संगठनात्मक विषयों व जनहित के मुद्दों पर सीएम से की चर्चा

नव नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष चम्बा सुरजीत भरमौरी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की भेंट एएम नाथ। शिमला :  जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री सुरजीत भरमौरी ने शिमला में मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 चरणों में होंगे बल्क ड्रग पार्क से जुड़ी जलापूर्ति योजनाओं के काम, खर्चे जाएंगे 66 करोड़

रोहित जसवाल , ऊना: जल शक्ति विभाग की मुख्य अभियंता अंजू शर्मा ने सोमवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और बल्क ड्रग पार्क परियोजना से जुड़ी जलापूर्ति योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!