शिमला में मिठाई बांटी : भाजपा को त्रिपुरा और नागालैंड राज्य के विधानसभा चुनाव में मिली जीत की खुशी में

by

शिमला :हिमाचल भाजपा ने त्रिपुरा और नागालैंड राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत की खुशी में शिमला में माल रोड पर मिठाई बांट जश्न मनाया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने त्रिपुरा और नगालैंड विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। देश विकास की राह पर अग्रसर है। जिन राज्यों में कभी भाजपा का जीतना मुश्किल माना जाता था, वहां भाजपा फिर से सरकार बनाने जा रही है। इस जीत से देशभर में आने वाले समय में भाजपा नेतृत्व को मजबूती मिलेगी और लोकसभा चुनाव की जीत का रास्ता प्रशस्त होगा।
जयराम ठाकुर ने कहा भाजपा की सरकार थी तो कांग्रेस पार्टी हेलीकॉप्टर को लेकर हल्ला मचाती रही। अब हेलीकॉप्टर का प्रयोग मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और उनके मंत्री कर रहे हैं। विपक्ष चुप हैं, देखना यह है कि कांग्रेस पार्टी के नेता हेलीकॉप्टर का कितना प्रयोग करते हैं। हिमाचल में पूरे देश भर में सबसे कम दरों पर हेलीकॉप्टर को किराए पर लिया गया था।
जयराम ठाकुर ने सुखविंदर सुक्खू के श्वेत पत्र का स्वागत करते हुए पलटवार करते हुए कहा कि आखिर कब तक कांग्रेस सरकार पिछला खोदती रहेगी। इस आर्थिक बदहाली के बारे में शायद सुखविंदर सुक्खू ने पहले कभी सोचा ही नहीं। सरकार को अब आगे बढ़ने के लिए काम शुरू करना चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह बदहाली 5 साल में नहीं हुई। प्रदेश में कांग्रेस ने लंबे समय तक शासन किया। इसके बाद अर्थव्यवस्था को तहस-नहस किया। यदि सरकार 5 साल का हिसाब मांगेगी तो निश्चित रूप से उनके कार्यकाल का भी हिसाब लोगों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू बार-बार अर्थव्यवस्था का रोना रो रहे हैं और खुद बहुत सारे लोगों को कैबिनेट रैंक देकर वित्तीय बोझ लाद रहे है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में हथियारों और RDX के साथ 2 लोग गिरफ्तार, स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद रखने का आदेश

चंडीगढ़ । भारत और पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच चंडीगढ़ से एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने की खबर सामने आई है। चंडीगढ़ पुलिस ने दो आतंकवादियों को आरडीएक्स जैसे घातक विस्फोटक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोहलवीं की महिलाओं ने सीखा फास्ट फूड बनाना : आरसेटी ने आयोजित किया 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

एएम नाथ। हमीरपुर 17 जुलाई। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) ने तहसील गलोड़ के गांव कोहलवीं की महिलाओं के लिए दस दिवसीय फास्ट फूड प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। शिविर के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन ज़िला की प्रारूप क्षेत्रीय योजना पर हितग्राही परामर्श बैठक आयोजित : प्रकृति की सुरक्षा में ही सुरक्षित भविष्य निहित- डॉ. शांडिल

 सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन ज़िला की प्रारूप क्षेत्र योजना में सभी हितधारकों के सुझावों को...
Translate »
error: Content is protected !!