शिमला विधानसभा काउंसिल चैंबर के 100 वर्ष पूरे : कुलदीप सिंह पठानिया

by

ब्रिटिश काल से लेकर वर्तमान तक कई ऐतिहासिक घटनाओं का बना साक्षी

विधानसभा अध्यक्ष बोले यहां लिए गए फैसलों ने भारत की राजनीति और समाज को दी नई दिशा

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा काउंसिल चैंबर ने आज अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर लिए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि यह चैंबर लोकतंत्र के इतिहास का जीवंत साक्षी है और यहां लिए गए फैसलों ने भारत की राजनीति और समाज को नई दिशा दी है। ब्रिटिश काल से लेकर वर्तमान तक कई ऐतिहासिक घटनाओं का यह काउंसिल चैंबर साक्षी है।
20 अगस्त 1925 को भवन बनकर तैयार हुआ था, जबकि इसका निर्माण कार्य 1920 में शुरू हुआ था। उस दौर में भारत सरकार अधिनियम 1919 के तहत ब्रिटिश इंडिया गवर्नमेंट का गठन हुआ, जिसमें 145 सदस्य होते थे। इनमें से 104 चुने हुए और शेष नामांकित सदस्य थे। उस समय विधानसभा का ग्रीष्मकालीन सत्र शिमला में आयोजित किया जाता था।इस भवन में पहली बार विठ्ठल भाई पटेल भारतीय अध्यक्ष (तत्कालीन प्रेसिडेंट) चुने गए थे।महिलाओं को मताधिकार देने का प्रस्ताव भी इसी सदन में पारित हुआ।विधान सभा अध्यक्ष पठानिया ने कहा कि आज जिस स्पीकर की कुर्सी पर वे बैठते हैं, उस पर पहले ब्रिटिश शासन के दौरान क्राउन का प्रतीक होता था, जबकि आजादी के बाद वहां अशोक स्तंभ का राष्ट्रीय प्रतीक लगाया गया। यह भवन केवल पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की यात्रा का अहम हिस्सा है। “यहां से लोकतांत्रिक मूल्यों को स्थापित किया गया, जिनसे समाज को नई दिशा मिली।
विधानसभा की कार्यप्रणाली पर बोलते हुए अध्यक्ष ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का सत्र अन्य राज्यों की तुलना में अधिक समय तक चलता है जहां देश के बड़े राज्यों में विधानसभा 15–20 दिन भी नहीं चलती है।अध्यक्ष ने सत्ता और विपक्ष दोनों से अपेक्षा जताई कि वे गंभीरता और शालीनता के साथ चर्चा करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जमाबंदी की कॉपी के लिए शुल्क में कर दी सरकार ने बढ़ौतरी : प्रति पृष्ठ के कितने देने होगे रुपये जानें ….अधिसूचना जारी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने जमाबंदी की प्रतियां प्राप्त करने के शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। राजस्व विभाग की ओर से 5 सितंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार अब...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रेल मामले सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली आएं जयराम ठाकुर के साथ : केंद्रीय बजट में हिमाचल के लिए 11,806 करोड़ का प्रावधान, मिडल क्लास को बड़ा लाभ : रवनीत सिंह बिट्टू

एएम नाथ/ रोहित जसवाल । शिमला :  , 18 फ़रवरी । केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश के लिए 11,806 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और इससे प्रदेश के विकास को नई दिशा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फार्मा लैब केम एक्सपो उद्योगपतियों के उत्पाद प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच – हर्षवर्द्धन चौहान

रोहित भदसाली। बद्दी : उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि फार्मा लैब केम एक्सपो उद्योगपतियों को उत्पाद, प्रौद्योगिकी और नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिवल अस्पताल गढ़शंकर में रोटरी आई बैंक एन्ड कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा नेत्रदान पखवाड़ा तहत लगाया नेत्रदान जागरुक्ता कैंप : किसी भी रक्त समूह, धर्म, जाति, लिंग, समुदाय या क्षेत्र आदि का व्यक्ति के नेत्रदान किए जा सकते : जेबी बहल

गढ़शंकर।  सिवल अस्पताल गढ़शंकर में रोटरी आई बैंक एन्ड कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा सिवल अस्पताल गढ़शंकरके सहयोग से नेत्रदान पखवाड़ा तहत नेत्रदान जागरुक्ता कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्यां में समाजिक संस्थाओं...
Translate »
error: Content is protected !!