शिमला से देर रात धर्मशाला पहुंचे : सुबह होते ही एक्शन मोड में दिखे विधायक केवल सिंह पठानिया

by
सुधेड़ में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
एएम नाथ। शाहपुर | 31 जुलाई :  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया देर रात शिमला से धर्मशाला पहुंचे और सुबह होते ही एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सुधेड़ में भारी वर्षा एवं भूस्खलन से प्रभावित संपर्क मार्गों और डेंजर जोन में आए मकानों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विधायक केवल सिंह पठानिया शिमला में एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने गए थे। जैसे ही उन्हें सुधेड़ क्षेत्र में भूस्खलन की सूचना मिली, उन्होंने उसी शाम अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना होने का निर्णय लिया। देर रात धर्मशाला पहुंचने के बावजूद उन्होंने सुबह सबसे पहले प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को संपर्क मार्गों को शीघ्र ठीक करने,उनसे जुड़े कार्यों में तेजी लाने तथा संभावित खतरे वाले क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने धर्मशाला स्थित विद्युत विभाग के विश्राम गृह में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में वर्षा से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया गया तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों को और गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
इस अवसर पर एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न, मुख्य अभियंता विद्युत अजय गौतम, अधिशासी अभियंता विद्युत विकास ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग चंद्रशेखर, बीडीओ रैत कमलजीत, सहायक अभियंता लोक निर्माण बलवीर दियोलिया, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय ठाकुर, तहसीलदार धर्मशाला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं सुधेड़ के जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

पटाखा फैक्टरी में आग हादसे पर डीसी ने पंचायतों को जारी किए निर्देश

ऊना : हरोली उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बाथू में हुए आग हादसे को देखते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने पंचायत पदाधिकारियों को सजगता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फार्म 12-डी में घर से मतदान हेतु 76 माइक्रो आर्ब्जवर को दिया प्रशिक्षण : सभी माईक्रो आर्ब्जवर अपना कार्य जिम्मेवारी के साथ करें-एल.आर. वर्मा

नाहन, । अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा ने कहा है कि चुनावी डियुटी में तैनात सभी कर्मचारियों को भारतीय निर्वाचन अयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन जिम्मेवारी पूर्ण करना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला इंजीनियर की आपबीती- शराब पिलाकर नशे में किया रेप : दोस्तों के सामने नचवाया :

कानपुर  :  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर में एक महिला इंजीनियर ने अपने प्रोजेक्ट मैनेजर पर गंभीर शोषण और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। महिला इंजीनियर का कहना है कि आरोपी ने शादी का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर सेना भर्ती रैली 26 सितंबर से 6 अक्तूबर तक हमीरपुर में, एडमिट कार्ड जारी

रोहित जसवाल।  ऊना, 10 अगस्त। भारतीय सेना द्वारा अग्निपथ योजना के अंतर्गत ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों के युवाओं हेतु अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन 26 सितम्बर से 6 अक्तूबर तक हमीरपुर में...
Translate »
error: Content is protected !!