शिवनिक एक्सीलेंस एकेडमी बसाल में भरें जाएंगे 2 पद, साक्षात्कार 28 को ऊना में

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 25 जून। मैसर्ज शिवनिक एक्सीलेंस एकेडमी बसाल में पुरुष वर्ग के लिए टीचर-कम-काउंसलर और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के दो पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 28 जून को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बीबीए, एमबीए या किसी भी संकाय में स्नातक डिग्री अनिवार्य है। चयन के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही चयनित अभ्यर्थियों को 12 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, बॉयोडाटा की प्रति सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 78330-72505 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के विद्यालयों में 20 अप्रैल से आयोजित होंगे अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट शिविर

एएम नाथ। शिमला :  डिजिटल टेक्नोलॉजिज एंड गवर्नेंस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि प्रदेश के विद्यालयों में 20 अप्रैल, 2026 से अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट (एमबीयू) शिविर आयोजित करवाएं जाएंगे। यह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली के जिम में अंधाधुंध फायरिंग: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी… इलाके में दहशत

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली के बाहरी इलाके पश्चिम विहार में एक जिम में अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज का प्रथम वार्षिक पूर्व छात्र सम्मेलन–2026 का सफल आयोजन

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के पूर्व छात्र संघ द्वारा प्रथम वार्षिक पूर्व छात्र सम्मेलन–2026 का सफल आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न बैचों के अनेक पूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक क्षेत्र विकास निधि की किस्त रोकने पर हंगामा : नोकझोंक और नारेबाजी के बीच विपक्ष ने वाकआउट

शिमला : 14वीं विधानसभा के बजट सत्र के पहले ही दिन मंगलवार को सदन में विधायक क्षेत्र विकास निधि की किस्त रोकने पर हंगामा हो गया। आखिरी विधायक क्षेत्र विकास निधि की किस्त न...
Translate »
error: Content is protected !!