शिवबाड़ी में 10 लाख से बना भव्य प्रवेश द्वार और पार्किंग स्थल जनता को समर्पित

by

विधायक राकेश कालिया बोले—गगरेट विधानसभा क्षेत्र में करीब 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर

रोहित जसवाल।  गगरेट (ऊना), 15 अक्टूबर। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इनमें 43 करोड़ रुपये की लागत से अंदौरा पुल, 11 करोड़ रुपये से ओयल-गुगलेहड़ सड़क, 11 करोड़ रुपये से भंजाल-दौलतपुर वाया भद्रकाली सड़क और संघनई में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण प्रमुख है। स्कूल के लिए अब तक 15 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। यह जानकारी गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने प्राचीन द्रोण महादेव शिव मंदिर (शिवबाड़ी), अम्बोटा में करीब 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित भव्य प्रवेश द्वार और पार्किंग स्थल का लोकार्पण करने के बाद दी।May be an image of text

विधायक ने बताया कि दौलतपुर चौक में करीब सवा करोड़ रुपये से फायर सेफ्टी सिस्टम, गगरेट कस्बे में 14 करोड़ रुपये की मल निकासी योजना, अपर अंदौरा में छह करोड़ रुपये से सड़क निर्माण और 25 सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं सहित कई विकास कार्य प्रगति पर हैं।

शिवभक्तों के सहयोग से बना प्रवेश द्वार और पार्किंग स्थल

शिवबाड़ी में खनियारा स्लेट से तैयार भव्य प्रवेश द्वार और पार्किंग स्थल की खास बात यह है कि इसके निर्माण के लिए न तो मंदिर ट्रस्ट से धन लिया गया और न ही सरकारी अनुदान का सहारा लिया गया। यह कार्य शिवभक्तों के सहयोग और दान से पूरा हुआ है। पार्किंग स्थल श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने के साथ आकर्षक सेल्फी प्वाइंट के रूप में भी उभर रहा है।May be an image of one or more people and text

विधायक राकेश कालिया ने कहा कि पार्किंग स्थल को सुंदर फुलवारी, हरियाली और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। निर्माण के दौरान एक भी पेड़ नहीं काटा गया, जिससे धार्मिक स्थल की प्राकृतिक सुंदरता को सुरक्षित रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

एसडीएम के प्रयासों से शिवबाड़ी को मिली नई पहचान

विधायक ने शिवबाड़ी के विकास में एसडीएम सौमिल गौतम के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि एसडीएम के प्रयासों से पहले शिव वाटिका का निर्माण करवाया गया। इसके बाद एक दानी सज्जन के सहयोग से भव्य हाल बनाया गया और अब खनियारा स्लेट से निर्मित प्रवेश द्वार तथा पार्किंग स्थल ने इस धार्मिक स्थल की सुंदरता को और बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि तबादला होने के बावजूद दोबारा इस पवित्र स्थल पर सेवाएं देने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।May be an image of one or more people, dais and text

शिवबाड़ी मेले को राज्यस्तरीय दर्जा दिलाने के लिए करेंगे प्रयास

राकेश कालिया ने कहा कि शिवबाड़ी मेले को जिला स्तरीय मेले का दर्जा दिलाया जा चुका है। अब इसे राज्यस्तरीय मेले के रूप में स्थापित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल की महत्ता को बढ़ाने के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग के समक्ष भी मामला उठाया जाएगा, ताकि यहां विभागीय स्टाफ की व्यवस्था करने की दिशा में कदम उठाए जा सकें।

इससे पहले एसडीएम सौमिल गौतम ने विधायक राकेश कालिया को शाल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया।

आपदा प्रभावित 10 परिवारों को बांटी आर्थिक सहायता

इस अवसर पर विधायक राकेश कालिया ने बरसात से प्रभावित करीब 10 परिवारों को राहत राशि के चेक वितरित किए। प्रभावित परिवारों को कुल करीब पौने दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, ताकि आपदा से हुए नुकसान के बाद उन्हें राहत मिल सके।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कंवर, उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर, विलेज कांग्रेस कमेटी डंगोह खास के अध्यक्ष हरमेश राणा, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, बीडीओ गगरेट सुरिंदर जेतली, अम्बोटा के प्रधान पंकज जसवाल, एनएसी की अध्यक्ष मंजू ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत अम्बेहड़ा धीरज़, कठोह, खरयालता, जोल व चैकी खास में 28 जून को आयोजित होंगी ग्राम सभा की विशेष बैठकें

ऊना, 16 जून – हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के तहत कुछ मामले वन अधिकार अधिनियम के तहत अनुमोदन हेतू लंबित है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

70 साल उपर के बुजुर्गों के हिम केयर से बाहर करना सरकार का अमानवीय फैसला : जयराम ठाकुर

महिलाओं, युवाओं के बाद सरकार ने बुजुर्गों के साथ भी की नाइंसाफी केंद्र सरकार का पैसा वापस कर दिया लेकिन हार्ट अटैक के पेशेंट को नहीं दिया इंजेक्शन सराज में आपदा प्रभावितों पर एफआईआर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने खेतों में धान की रोपाई की : धान की रोपाई से पहले जमीन तैयार करने को ट्रैक्टर भी चलाया

सोनीपत : राहुल गांधी दिल्ली से शिमला के लिए जा रहे हैं। राहुल गांधी जैसे ही सोनीपत पहुंचे, वहां उन्होंने खेतों में काम करते देखा तो अपना काफिला रुकवा किसानों के बीच पहुंचे और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बढ़ेड़ा और बसाल में इफको ने रोपित किए नीम के पौधे

ऊना- ऊना उपमंडल के गांव बसाल में आज इफको की ओर से नीम के पौधे रोपित किए गए और किसानों को भी पौधारोपण हेतु निशुल्क नीम के पौधे वितरित किए गए। यह जानकारी देते...
Translate »
error: Content is protected !!