शिवसेना नेता हरविंदर सोनी को गोली मारने वाले कश्मीरा सिंह का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला कर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए पंजाब पुलिस : रणजीत राणा

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिवसेना कार्यालय कमेटी बाजार से जारी प्रेस नोट में रणजीत राणा ने कहा कि शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख व गौ सांसद हरविंदर सोनी को 12 अप्रैल 2015 को दिन दिहाड़े गोली मारने वाला कश्मीरा सिंह जो 2016 में खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स के मुखी हरमिन्दर मिंटू तथा कुख्यात गैंगस्टर विक्की गौंडर के साथ नाभा जेल से भागा था उसे राष्ट्रीय जाँच एजेंसी की ओर से गिरफ्तार किए जाने पर शिवसेना द्वारा उनका धन्यवाद किया जाता है।

रणजीत राणा ने जानकारी देते हुए कहा कि नवंबर 2016 में नाभा जेल से कश्मीरा सिंह के साथ भागे आतंकी हरमिन्दर मिंटू को कुछ ही दिन में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया व विक्की गौंडर का पंजाब पुलिस के एनकाउंटर में मारा गया था परन्तु शातिर आतंकी कश्मीरा सिंह पकड़ में नहीं आया था
सर्वविदित है कि कश्मीरा सिंह और उसके साथियों ने दिन दिहाड़े सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी सोनी को वालीवाल खेलते वक्त गोली मारी पुलिस ने इसे आपसी रंजिश का मामला जबकि हरविंदर सोनी ना तो कश्मीरा सिंह व उसके साथियों को जानते तक नहीं थे पंजाब पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया ना ही पंजाब पुलिस कश्मीरा सिंह को अबतक आतंकी घोषित नहीं किया है जबकि राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने उसे बड़ा आतंकी घोषित करके उस पर 10 लाख रूपये का इनाम रखा हुआ था।
उन्होंने कहा कि कश्मीरा सिंह के जेल से भाग जाने का लाभ उसके साथियों को अदालत में मिला और बेनिफिट ऑफ़ डाउट के आधार पर वे निचली अदालत से बरी हो गए थे परन्तु अब कश्मीरा सिंह के पकड़े जाने पर शिवसेना उच्च न्यायालय में अपील दर्ज करवा कर कश्मीरा सिंह तथा निचली अदालत से बरी हो चुके उसके साथियों को सज़ा दिलवाकर रहेगी ।
शिवसेना नेता ने कहा कि पंजाब में हिन्दू नेताओं की जान को हमेशा खिलौना समझा जाता है तभी तो उनके हत्यारों को मासूम कहकर मामले को दबाने का प्रयास किया जाता रहा है जबकि पुलिस का फर्ज बनता है कि इन दरींदे आंतकवादी हत्यारों को सज़ा दिलवाकर हिन्दू नेता हरविंदर सोनी को इंसाफ दिया जायेगा कि नहीं ।
चुनावों में हिन्दुओं से वोट लेने के लिए तो हर राजनीतिक पार्टी हिन्दुओं के आगे पीछे घूमती हैँ परन्तु मतलब निकल जाने के बाद हिन्दुओं को दरकिनार करके इंसाफ तक नहीं दिया जाता और हल्के केस तैयार करके और गलत ब्यानबाज़ी करके केस दबा दिए जाते हैं ।
राणा ने पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस से मांग की है कि अब जब स्पष्ट हो गया है कि कश्मीरा सिंह बहुत बड़ा आतंकवादी है और बड़ी आतंकी गतिविधियों से शामिल है बब्बर खालसा और खतरनाक आतंकी रिंदा के साथ उसके संबंध हैँ तो पंजाब पुलिस भी उसे आतंकवादी घोषित करे और शिवसेना नेता हरविंदर सोनी को जल्दी से जल्दी आतंकवाद पीड़ित घोषित करे और उन्हें मारने की कोशिश करने वाले आतंकियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलवाई जाए ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित मेगा डांस फेस्ट 2024 में बच्चों की डांस प्रतिभा ने किया मंत्र मुग्ध 

होशियारपुर  :  अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब द्वारा कल जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर में मेगा डांस फेस्ट 2024 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर होशियारपुर जिले के डिप्टी कमिश्नर श्रीमती कोमल...
पंजाब

नहा रही युवती का वीडियो बनाया : पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ धारा 354, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया

कपूरथला : जिले में बाथरूम में नहा रही युवती का वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी...
article-image
पंजाब

Punjab Awaits Amit Shah’s

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.13 :-Former MP Avinash Rai Khanna stated that Union Home Minister Amit Shah’s rally in Moga is scheduled for March 14. When Amit Shah sets foot on Punjab’s soil, he added, there is...
article-image
पंजाब

पंजाबी गायक पर पुलिस ने कसा शिकंजा : पुलिस ने जोड़ी दुष्कर्म की धाराएं

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक हसन मानक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जांच के दौरान दर्ज किए गए बयानों में दुष्कर्म से जुड़े आरोप सामने आने के बाद पुलिस ने...
Translate »
error: Content is protected !!