शिवसेना (यूबीटी) चीफ ने परिणाम सामने आने के बाद अपनी रणनीति बदली : इंडिया गठबंधन की आज शाम दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगे

by

लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद छोटे सहयोगी दलों की निकल पड़ी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं, टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू भी दोपहर तक दिल्ली आने वाले हैं।   इस बीच सबसे बड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है। शिवसेना (यूबीटी) चीफ ने परिणाम सामने आने के बाद अपनी रणनीति बदल ली है। वह इंडिया गठबंधन की आज शाम दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगे।

वहीं, महाराष्ट्र से एक और बड़ी खबर यह है कि एनसीपी चीफ अजीत पवार भी एनडीए की बैठक से किनारा कर लिया है। हालांकि, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जरूर दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई से आ रहे हैं।

आपको बता दें कि इंडिया गठबंधन में शामिल शिवसेना (यूबीटी) के 9 सांसद हैं। वहीं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना के सात सांसद जीतकर संसद पहुंचने वाले हैं। अगर दोनों गुट फिर एकजुट हो जाता है तो दोनों के 16 सांसद हो जाएंगे। शिवसेना की एनडीए में वापसी बीजेपी के लिए भी राहत की खबर होगी। इससे पहले चुनाव की शुरुआत से पहले भी उद्धव ठाकरे की वापसी की अटकलें लगती रही हैं। ऐसा कहा जाता है कि उद्धव ठाकरे और पीएम मोदी के संबंध काफी अच्छे हैं। बीजेपी बैक चैनल इस रिश्ते के बदौलत उद्धव की वापसी की कोशिश कर सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रवासियों द्वारा दिन प्रतिदिन की जा रही आपराधिक गतिविधियों को लेकर बिभिन्न संगठनों दुआरा गढ़शंकर में विद्रोह/जागरूकता मार्च निकाला

गढ़शंकर l गढ़शंकर के बंगा चौक पर सभी समाजसेवी, धार्मिक, बुद्धिजीवी और स्थानीय निवासियों ने प्रवासियों द्वारा की जा रही आपराधिक गतिविधियों को लेकर विद्रोह/जागरूकता मार्च निकाला जिसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग...
article-image
Uncategorized , पंजाब

पौधारोपण करना हर एक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 14 अगस्त: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा किपर्यावरण संरक्षण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार व अलग-अलग संगठन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : पति-पत्नी के झगड़े को आत्महत्या के लिए उकसाने जैसा नहीं माना जा सकता

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि पति-पत्नी के बीच होने वाले विवाद और गलतफहमियां, चाहे वे कितनी भी बार क्यों न हों, उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया...
article-image
पंजाब

पूर्व सैनिकों ने गणतंत्र दिवस मौके तिरंगा फहराया

गढ़शंकर : 72वें गणतंत्र दिवस मौके पूर्व सैनिकों की संस्था दी एक्स सर्विसमैन वैल्फेयर सोसायटी गढ़शंकर द्वारा एक समागम आयोजित किया गया। इस  समगाम में मुख्यातिथि के रूप में सोसायटी के चेयरमैन कैप. आर.एस....
Translate »
error: Content is protected !!