शिवा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहलवीं के मेधावी विद्यार्थियों को विधायक लखनपाल ने  बांटे पुरस्कार : बच्चों को नशे से बचाएं, सोशल मीडिया पर भी रखें नियंत्रण: इंद्र दत्त लखनपाल

by
बड़सर 24 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने रविवार को शिवा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहलवीं के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में व्यापक सुधार कर रही है। सरकारी स्कूलों में भी इंग्लिश मीडियम में शिक्षा आरंभ करने का निर्णय लिया गया है तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों में मॉडल स्कूल खोले जा रहे हैं।
विधायक ने कहा कि युवाओं में नशे की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। शिक्षक और अभिभावक अपने बच्चों पर नजर रखें और उन्हें नशे से बचाएं। उन्होंने कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया का अत्यधिक प्रयोग भी बच्चों व युवाओं के लिए खतरनाक है। इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया का सदुपयोग किया जाना चाहिए। बच्चों को इनके अत्यधिक प्रयोग से परहेज करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल को ग्यारह हजार रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
इससे पहले प्रधानाचार्य सविता शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और स्कूल की उपलब्धियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में स्कूल के संस्थापक रमेश शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अमीचंद, रमेल शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बरफी राम, परमजीत शर्मा, गारली के पूर्व प्रधान संजय शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश ठाकुर, विकास शर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में आग की भेंट चढ़े 2 मकान 20 मवेशी जिंदा जले  मौके पर पहुंचा प्रशासन

एएम नाथ। चम्बा  :  जिला चंबा के सलूणी उपमंडल के अंतिम छोर पर स्थित भांदल पंचायत के गांव प्रियूंगल में 2 लकड़ीनुमा मकान व गऊशाला जलकर राख हो गए। इसके अलावा भेड़-बकरियाें सहित 20...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणित अभ्यास परीक्षा में 804 छात्रों ने लिया हिस्सा

ऊना 21 फरवरी: सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों की मदद के लिए हरोली में आरंभ किए गए अभ्यास कार्यक्रम के तहत आज हरोली के 38 स्कूलों में गणित विषय के अध्याय 12,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20 दिसंबर तक करें धर्मशाला मैराथन के लिए पंजीकरण : फुल मैराथन विजेता को एक लाख का इनाम और पोडियम पर जगह

एएम नाथ। धर्मशाला : एथलेटिक मैदान, धर्मशाला से 25 दिसंबर को आयोजित होने वाली धर्मशाला मैराथन ऑनलाइन पंजीकरण 20 दिसंबर तक किया जा सकता है। यह जानकारी नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त जफर इकबाल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेडक्रॉस मंडी ने गोद लिए 250 क्षय रोगी, 1500 किटों में भेजा छह महीने का राशन : एडीसी मंडी निवेदिता नेगी ने हरी झंडी दिखाकर गाड़ियों को किया रवाना

मंडी, 19 अक्तूबर। क्षय रोगियों की सहायता के लिए चल रही निक्षय मित्र योजना के अंतर्गत जिला रेडक्रॉस संस्था मंडी ने 250 क्षय रोगियों को गोद लिया। रोगियों को छह महीने के राशन की...
Translate »
error: Content is protected !!