शिविर में 85 युवाओं ने किया रक्तदान : विधायक राम कुमार ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

by

पीजीआई लंगर सेवा ग्रुप ने बरोटीवाला में लगाया रक्तदान शिविर

बी बी एन, 15 मार्च (तारा) : पीजीआई लंगर सेवा ग्रुप बरोटीवाला ने तीसरा रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 85 युवाओं ने रक्तदान दिया। पीजीआई चंडीगढ़ के पीजीआई कै ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया।

सेवा ग्रुप सदस्य अनिल शर्मा ने बताया की ये रक्तदान शिविर सुरिंद्र चौधरी , गुरनाम ठाकुर, संजीव शर्मा, संजू गिरी व जगदीश गौतम की देखरेख मे बरोटीवाला स्कूल के प्रागंण में लगाया गया। ये रक्तदान शिविर बरोटीवाला स्कूल के प्रांगण मे लगाया गया जिसमें रक्तदाताओ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
जसविन्द्र गिरी ने बताया पीजीआई चंडीगढ़ से चिकित्सकों की टीम ने रक्त एकत्रित किया। दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर सौरव गुप्ता, पीयूष महाजन, पुनीत चौधरी, जीतेन्द्र तनवर, धर्मपाल , विपन शर्मा, पंकज ठाकुर, राजीव गुप्ता, रघुवीर नेगी, गुरदयाल मेहता, भूपेश चौधरी, अरुण ठाकुर, रमेश, जयप्रकाश पटवारी, विवेक शर्मा जीवन शर्मा समेत 85 लोगों ने रक्तदान किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक परमजीत पम्मी, दर्शन सैनी ,गुरमेल चौधरी, बीडीसी रामरतन चौधरी, हितेंद्र शर्मा सोनू उपप्रधान, मनु पंडित, गुरबख्श खन्ना, बीडीसी सुदामा , रोशन बाबा, रवि शर्मा, विवेक गुप्ता, वीरेंद्र चौधरी, निशांत ठाकुर ,मनीष मेहता ,गुरदेव मेहता राजिंद्र कैंथ, विजय कुमार, प्रकाश चौधरी सहित पीजी आई लंगर सेवा ग्रुप के सभी सदस्य शामिल हुए।

बरोटीवाला में पीजीआई लंगर सेवा ग्रुप की ओर से रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में 23 अप्रैल को किसान मेला एवं नशा उन्मूलन शिविर का होगा आयोजन

सहायक आयुक्त पीपी सिंह की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक आयोजितस मयबद्ध व्यवस्थाओं के दिए निर्देश, विभाग लगाएंगे प्रदर्शनी स्टॉल एएम नाथ। चंबा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में 23 अप्रैल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7.15 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के 2 गिरफ्तार : बंगाणा पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार में

बंगाणा :  बंगाणा पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पंकज कुमार निवासी धनेटा तह. नाडुअन जिला. हमीरपुर, और अनुज कुमार निवासी राल तह। नाडुअन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब विधानसभा स्पीकर ने परिवार सहित माता चिंतपूर्णी के दरबार में की पूजा-अर्चना

एएम नाथ। चिंतपूर्णी : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने परिवार सहित माता चिंतपूर्णी के दरबार में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी नव कालिया ने विधिवत रूप से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मेले में लंगर लगाने की अनुमति देंगे एसडीएम, फीस भी एसडीएम के पास ही जमा करनी होगी

ऊना : 23 जुलाईः चिंतपूर्णी नवरात्र मेले के दौरान लंगर लगाने की अनुमति एसडीएम कार्यालय अंब से मिलेगी। साथ ही आवेदक को लंगर की फीस भी एसडीएम कार्यालय अंब में ही जमा करानी होगी।...
Translate »
error: Content is protected !!