शेरगढ़ में नवजन्मी बच्ची के घर जाकर लगाई उसके नाम की नेम प्लेट : 121 नव जन्मी बच्चियों की लोहड़ी डाली : बेटियों के बिना समाज की कल्पना असंभव – ब्रम शंकर जिंपा

by

होशियारपुर, 27 जनवरी:   सामाजिक सुरक्षा और महिला व बाल विकास विभाग की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग से बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आज गांव शेरगढ़ में 121 नवजन्मी बच्चियों की लोहड़ी डाली गई। समारोह में मुख्य मेहमान के तौर पर कैबिनेट मंंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने शिरकत की। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) राहुल चाबा भी विशेष तौर पर उपस्थित थी। सबसे पहले कैबिनेट मंत्री ने गांव शेरगढ़ में पहुंच तक नवजन्मी बच्ची प्रीतिका रानी के नाम की नेम प्लेट उसके घर जाकर लगाई। इसके बाद उन्होंने गांव शेरगढ़ के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल के साथ लगते स्टेडियम में पहुंच कर नव जन्मी बच्चियों को उपहार देकर उनके परिजनों के साथ ‘धीयां दी लोहड़ी’ को लोहड़ी मनाई।
कैबिनेट मंंत्री ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज इस शुभ अवसर पर हम इन नव जन्मी बच्चियों की पहली लोहड़ी मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि आज बेटियों की बिना समाज की कल्पना करना असंभव हैं इसलिए लोगों को कन्या भ्रूण हत्या जैसी गलत सोच को त्याग कर बेटियों का सत्कार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटे और बेटियों को समान अवसर मिलने चाहिए क्योंकि बेटियां किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां समाज के हर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर तरक्की भी कर रही हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महिला सशक्ति करण तभी संभव हो सकता है जब बेटियां पढ़ाई कर अपना विकास करें और आर्थिक तौर पर स्वतंत्र हो कर समाज में सिर उठा कर जीएं। उन्होंने समारोह में उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें और अपना करियर चुने। इस दौरान उन्होंने सामाजिक सुरक्षा और महिला व बाल विकास विभाग व जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में जागरु कता आती हैं और प्रशासन को समय-समय पर इस तरह के आयोजन करते रहना चाहिए। इस दौरान उन्होंने अलाव जला कर आयोजित लोहड़ी समारोह की पारंपरिक तौर पर शुरु आत भी की। कैबिनेट मंत्री ने इस मौके पर डा. ऋतु कुमरा की ओर से महिलाओं को समर्पित लिखी किताब  ‘विग्ज टू फ्लाई’ का भी विमोचन किया।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने कहा कि बेटियां तभी समाज में अपना नाम रोशन कर सकती हैं जब उनको परिवार से सहयोग मिले, इस लिए वे बेटियों के परिजनों व खासकर अध्यापकों को अपील है कि वे बच्चियों को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करें और सही दिशा में आगे बढऩे की प्रेरणा दे। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में बेटियां अपनी कार्य कुशलता का लोहा मनवा रही है। इस दौरान अलग-अलग स्कूलों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्किट, नाटक,  भी पेश किया और अंत में मुख्य मेहमान ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया।
इस मौके पर जिला प्रोग्राम अधिकारी हरदीप कौर, जिला बाल सुरक्षा अधिकारी हरप्रीत, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मनप्रीत सिंह, नायब तहसीलदार विजय कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी(से) धीरज वशिष्ट, उप जिला शिक्षा अधिकारी(ए) सुखविंदर सिंह, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल के प्रिंसिपल राजन अरोड़ा, सी.डी.पी.ओ दया रानी, सी.डी.पी.ओ मंजू बाला, कृष्ण गोपाल शर्मा, रविंदर शर्मा, सरपंच गुरमीत कौर, सुदेश, कश्मीर सिंह, पवन कुमार, संदीप चेची के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रोजाआणा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी : हिला पहलवानों का शारीरिक शोषण करने वाले बृजभूषण जैसे व्यक्ति का साथ दिया जा रहा

पटियाला : पटियाला जेल में बंद बलवंत सिंह रोजाआणा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। इसमें राजोआणा ने संसद में अमित शाह के बयान की निंदा की और इसे सिख...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुमित सिंगला समाज सेवा के लिए चंडीगढ़ में ‘स्टार अवॉर्ड’ से सम्मानित

बीबीएन, 22 फरवरी (तारा) : चंडीगढ़ ब्लड बैंक सोसाइटी रिसोर्स सेंटर की ओर से वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिस्ट्रेशन में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मनीष...
article-image
पंजाब

सडक़ दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के आश्रित को जल्द से जल्द डिपेंडेंट सर्टिफिकेट जारी करने की जिला प्रशासन को जिला एवं सत्र न्यायधीश दिलबाग सिंह जौहल ने दी हिदायत

लोगों को 9 सितंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की होशियारपुर, 13 जुलाई: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल ने आज जिला लीगल...
article-image
पंजाब

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में अस्पताल में सजावटी तथा औषधि वाले पौधे लगाए

गढ़शंकर: 25 सितम्बर सीएचसी बिनेवाल अस्पताल में फार्मेसी अधिकारी मिस नम्रता तथा मिस प्रीति की अगुवाई में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में अस्पताल में सजावटी तथा औषधि वाले पौधे लगाए गए। इस मौके...
Translate »
error: Content is protected !!