शोंगटोंग-कड़छम जलविद्युत परियोजना मार्चदृअप्रैल 2027 तक शुरू होगी : मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ऊर्जा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को किन्नौर जिला में सतलुज नदी पर निर्माणाधीन 450 मेगावाट क्षमता वाली शोंगटोंग-कड़छम जलविद्युत परियोजना के निर्माण कार्य को गति प्रदान करने के निर्देश दिए ताकि इस परियोजना को मार्चदृअप्रैल 2027 तक चालू किया जा सके। उन्होंने कहा कि परियोजना के पावर हाउस का लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान मानसून के दौरान भी बांध का निर्माण कार्य जारी रहेगा। इसके लिए सतलुज नदी के जल प्रवाह को चार और पांच गेट से मोड़ा जाएगा, जबकि गेट (डायवर्जन बे) 1, 2 और 3 पर समानांतर रूप से कार्य जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश की स्वच्छ ऊर्जा अवसंरचना को सुदृढ़ करने और सतत् विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ-साथ ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और पर्यावरण-अनुकूल विकास को भी गति प्रदान करेगी।
श्री सुक्खू ने कहा कि कई तकनीकी एवं भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार निरंतर निगरानी और बेहतर परियोजना नियोजन के माध्यम से इस परियोजना का निर्माण सुनिश्चित कर रही है। निर्माण कार्य की गति बनाए रखने के लिए भौगोलिक स्थिति के अनुरूप तकनीकी उपाय नियमित रूप से अपनाए जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप परियोजना का 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है।
परियोजना के पूर्ण होने पर इससे प्रतिवर्ष लगभग 1,579 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन होने की संभावना है। इससे राज्य की ऊर्जा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा ग्रिड की स्थिरता सुदृढ़ होगी। इस परियोजना से राज्य की अर्थव्यवस्था को प्रतिवर्ष लगभग 900 करोड़ रुपये का योगदान मिलने का अनुमान है।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. नज़ीम, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आबिद हुसैन सादिक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरिये के बढ़ते दामों ने बढ़ाई मकान बनाने वालों की चिंता : एक सप्ताह में करीब 500 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़े भाव

 कुछ जगह 700 से 800 रुपये तक की तेजी, निर्माण लागत बढ़ने से सीमित बजट वाले परिवार परेशान एएम नाथ। शिमला : बिलासपुर/सोलन। भवन निर्माण सामग्री की लगातार बढ़ती कीमतों ने मकान बनवा रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पल्यूर स्कूल के बच्चों व अध्यापकों को किया गया जागरूक :.चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की दी विस्तार से जानकारी

बाल-विवाह और बाल-शोषण की बुराई को लेकर हुई विशेष चर्चा एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा शुक्रवार को राजकीय उच्च पाठशाला पल्यूर के बच्चों व अध्यापकों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का...
हिमाचल प्रदेश

डीसीए व पीजीडीसी कोर्सों के लिए आवेदन 31 मई तक करें

ऊना : हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ इलैक्ट्रॉनिक्स एंड इनफर्मेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ कम्पयूटर टेक्नोलॉजी में डीसीए पोस्ट ग्रेजुएट तथा पीजीडीसीए कोर्स करवाएं जाएंगे। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जहां भी जांच होगी वहां नजर आएगा भरपूर भ्रष्टाचार : जयराम ठाकुर

टेंडर प्रक्रिया में व्याप्त भ्रष्टाचार की माननीय न्यायालय के आदेश ने की पुष्टि पहले भी न्यायालय केंद्र द्वारा भेजे गए स्वास्थ्य विभाग के पैसे का मांग चुका है हिसाब एएम नाथ। शिमला : शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!