श्रावण अष्टमी मेले के दौरान 12 से 24 अगस्त तक हथियारों पर प्रतिबंध

by

ज्वालामुखी, 12 अगस्त: उपमंडल दंडाधिकारी, ज्वालामुखी संजीव शर्मा ने सार्वजनिक शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163(1) के तहत आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार 12 अगस्त, 2026 से 24 अगस्त, 2026 तक ज्वालामुखी मंदिर में आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले के दौरान नगर परिषद ज्वालामुखी की सीमा के अंतर्गत सभी प्रकार के हथियारों, गोला-बारूद एवं विस्फोटक सामग्री को लेकर चलने तथा इनके उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
प्रशासन ने मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संबंधित लोगों से आदेशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में 43,822 किसान डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री से जुड़े…. पंजीकरण लक्ष्य 46% पूरा

प्रशासन का अभियान तेज, किसान आईडी से पीएम-किसान, खाद और एमएसपी खरीद सहित विभिन्न कृषि सेवाओं का मिलेगा डिजिटल लाभ रोहित जसवाल।  ऊना, 3 अक्तूबर: डिजिटल कृषि सेवाओं को किसानों तक सीधे पहुंचाने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिनदहाड़े महिला की गला काटकर हत्या, बुटीक के अंदर वारदात से मचा हड़कंप

अब्दुल्लापुर कॉलोनी में अज्ञात हमलावर ने रितु को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी पिंजौर। पिंजौर की अब्दुल्लापुर कॉलोनी में बुधवार को दिनदहाड़े एक महिला की गला काटकर हत्या किए जाने से इलाके में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली दरबार को हिलाकर रख देगी खनौरी बॉर्डर पर होने वाली महापंचायत : सरवन सिंह पंधेर

चंडीगढ़, 3 जनवरी । पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर शनिवार को किसान महापंचायत बुलाई गई है। महापंचायत से पहले किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शुक्रवार को दावा किया कि 4 जनवरी को होने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव से पहले की खींचतान का रिजल्ट पर असर पड़ा : कांग्रेस के लोकलुभावन वादों के कारण पार्टी को हार का सामना करना पड़ा

विधानसभा चुनाव में सोलन सीट पर BJP की हार की टीस अभी गई नहीं है। समीक्षा बैंठकों में यह टीस कहीं न कहीं देखने को जरूर मिल रही है। चुनाव से पहले की खींचतान...
Translate »
error: Content is protected !!